Uncategorized

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला कार्यकारणी घोषित, प्रदीप जैन जिलाध्यक्ष, चेनसिंह सोलंकी महासचिव व डॉ. बबलु चौधरी संयुक्त सचिव बने


नीमच

मध्यप्रदेश मे पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जो ट्रेड यूनियन के तहत रजिस्टर्ड है के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शरद जोशी, संभाग अध्यक्ष राजेंद्र राठौर की अनुशंसा पर प्रदेश महासचिव सुनिल त्रिपाटी ने गुरुवार को नीमच जिला इकाई कार्यकारणी की विधिवत घोषणा की जिसमे संगठन के प्रति सतत सक्रिय रहने वाले प्रदीप जैन को प्रदेश नेतृत्व ने आठवीं बार जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। ज्ञात रहे जैन के जिलाध्यक्ष बनने के बाद से नीमच जिले मे मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की सक्रियता निरन्तर बनी हुई है। ओर यही कारण है की प्रदेश नेतृत्व ने जैन की सक्रियता से प्रभावित होकर इस वर्ष भी जिलाध्यक्ष का दायित्व जैन को दिया है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित जिला कार्यकारणी निम्नानुसार है। अध्यक्ष प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष राजेश कोठारी सिंगोली, सतीश खाबिया कुकड़ेश्वर, राकेश सोन नीमच, किशन अहिरवार जीरन, मुकेश राठौर रामपुरा, सतीश व्यास डिकेन, महासचिव चैनसिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष एम डी मंसुरी झांतला, सचिव मेहबूब मेव सिंगोली, युगल बैरागी नीमच, लोकेश पालीवाल जीरन, कमलेश मालवीय रामपुरा, संजय व्यास,राजकुमार जैन मोरवन, सयुंक्त सचिव डा.बबलु चौधरी भाटखेड़ी, रूपेश सारू रामपुरा, राकेश पुरोहित नयागांव, कौशल व्यास सिंगोली, नरेन्द्र लोढ़ा नीमच, अवधकिशोर शर्मा जीरन, कार्यकारणी सदस्य के रूप मे निरंजन शर्मा सिंगोली, दिनेश अहिर मोरवन, प्रभुलाल सिहार बर्डिया, कोमलदास बैरागी खोर, अशोक व्यास डिकेन, सत्यनारायण सुतार जाट को मनोनीत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}