कार्यवाहीमंदसौरमध्यप्रदेश

दलोदा,नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर घरों पर चलाया बुल्डोजर

 

दलोदा- नगर में नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में भड़के आक्रोश के बाद पुलिस ने, आज तत्काल कार्रवाई करते हुए पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इसके बावजूद हिंदू संगठन के नगर बंद करने और बुलडोजर कार्रवाई करने के अल्टीमेटम के बाद पुलिस ने, गिरफ्तार आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हालांकि शहर में शांति का माहौल है। जबकि धार्मिक संगठनों ने भी बंद के आव्हान के कारण शाम तक शहर बंद रहा। रविवार की शाम शहर के पांच युवको ने एक नाबालिक किशोरी को कार में अगवा करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने की घटना को अंजाम दिया था। इसी दौरान किशोरी द्वारा चिल्लाने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे आरोपियों के चंगुल से बचाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। लेकिन इस घटना के बाद से शहर में तनाव के हालात बन गए। कल रात को ही धार्मिक संगठनों ने, इस मामलों में लिप्त पांचो आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने और नगर बंद करने का पुलिस को अल्टीमैटम दिया था। हालांकि पुलिस ने रात भर की कार्रवाई के बाद सुबह तक पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन धार्मिक संगठनों के अल्टीमेटम के बाद मंदसौर के दलोदा शहर में सुबह सही बंद का माहौल नजर आया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद भी माहौल शांत ना होने और धार्मिक संगठनो के कार्यकर्ता आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद प्रशासन ने, पुलिस विभाग को आरोपियों के अवैध कब्जे वाले मकानों को बुलडोजर चला कर ध्वस्त करने की इजाजत दी और पुलिस अमले ने दोपहर तक पांचो आरोपियों के अवैध मकानों को जमीनदोज कर दिया। सुबह से ही धार्मिक संगठन और नगर के लोग इस मामले में कार्रवाई न होने तक शहर में बंद करने की बात पर अड़े रहे ।वहीँ उन्होंने पुलिस के खिलाफ भी नारे लगाऐ। दोपहर तक पुलिस के बुलडोजर ने पांचो आरोपियों के मकान को जमीन दोज कर दिया ।

मंदसौर एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि, मामले के पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में पांचो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है। उधर इस कार्रवाई के बाद शहर में शांति का माहौल है, लेकिन शाम तक भी नगर में कारोबार शुरू नहीं हो सका था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}