पंचशील अकादमी कि छात्रा शिल्पा मतवाला का राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन

==============================
गरोठ। विगत दिन पूर्व संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता नीमच (जीरन) मे आयोजित हुई जिसमे पंचशील अकादमी की खिलाडी शिल्पा भरत मतवाला सेमरोल का राज्य-स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ।जो कि आगामी 15 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक भिंड मे आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे प्रतिभागी बनेगी।खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी बीएल बारीवाल , अशोक शर्मा, जिला एथेलेटिक्स कोच मुकेश भटेवरा, ब्लाक शिक्षा अधिकारी भगवान सिंह चौहान ,संकुल प्राचार्य देवेंद्र सिसोदिया , तहसील प्रभारी राजेश नाडिया, विद्यालय डायरेक्टर हेमंत पाटीदार , विद्यालय प्राचार्य उषा पाटीदार , खेल प्रशिक्षक तरुण लोहार , सुरेश धनगर , विद्यालय परिवार द्वारा बधाई शुभकामनायें दी गई।