भोपालमध्यप्रदेश

लोकहित में की गई सेवाएं अमूल्य हैं – उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा

सेवानिवृत हुए शासकीय सेवकों के विदाई समारोह में शामिल हुए

उप मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त हुए सभी अधिकारियों कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं देते हुए श्री देवड़ा ने कहा कि तीन दशकों तक सेवा करना कोई आसान काम नहीं है। अवकाश के कुछ दिनों को छोड़कर सभी साथी रात-दिन मेहनत करते रहे। समय का पता नहीं चला कि कब सेवा निवृत्ति का समय आ गया। श्री देवड़ा ने कहा कि विदाई का समय सबके लिये बड़ा भावुक दिन होता है। जो मान-सम्मान सेवाकाल में रहते हुए अर्जित किया है वह हमेशा साथ रहेगा। आज सबके बेटे-बेटियां खुश हैं कि अब पूरा समय परिवार में साथ रहेंगे।

विदाई समारोह का आयोजन मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी – कर्मचारी संघ (अजाक्स) की मंत्रालयीन शाखा द्वारा किया गया था। अपर मुख्य सचिव श्री जे.एन. कंसोटिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। श्री देवडा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों का शाल और श्रीफल देकर सम्मान किया और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने यह कार्यक्रम आयोजित करने के लिये अजाक्स की पहल की भी सराहना की।

इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष म.प्र. अजाक्स एवं अपर मुख्य सचिव म.प्र. शासन, श्री जे.एन. कंसोटिया श्री सी.एस. धुर्वे, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री एस.एल. सूर्यवंशी, महासचिव (प्रशासन) श्री गौतम पाटिल, महासचिव श्री सुभाष वर्मा, अध्यक्ष मंत्रालय अधिकारी/कर्मचारी संघ एवं मंत्रालय अजाक्स शाखा के अध्यक्ष श्री घनश्याम भकोरिया तथा बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}