मंदसौरमंदसौर जिला

भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी प्रवास पर आए

भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी प्रवास पर आए

मन्दसौर। भारतीय मजदूर संघ द्वारा चलाए जा रहे श्रमिक संपर्क अभियान पूरा होने के पश्चात16 से 31 जनवरी 2025 तक निधि संग्रह अभियान के तहत भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी श्री राधाकृष्ण केरल, मध्यप्रदेश भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री श्री कुलदीप सिंह गुर्जर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री सुनील किरवाई, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व असंगठित कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुल्तान सिंह शेखावत मन्दसौर के प्रवास पर आए।
स्थानीय चंबल कॉलोनी स्थित श्रम कल्याण केंद्र सभागार में भारतीय मजदूर संघ जिला मंदसौर की एक वृहद बैठक जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें उपरोक्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मंदसौर -नीमच विभाग प्रमुख श्री गोपाल जामलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक रामावत विशेष रूप से उपस्थित थे।
बैठक में भारतीय मजदूर संघ द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदेश महामंत्री ने दी। बैठक को क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री सुनील किरवाई, प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप सिंह गुर्जर, असंगठित कामगार कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री सुल्तान सिंह शेखावत, राष्ट्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश के संगठन प्रभारी श्री राधाकृष्ण केरल, मंदसौर -नीमच विभाग प्रमुख श्री गोपाल जामलिया भारतीय मजदूर संघ जिला मंदसौर के पूर्व अध्यक्ष अशोक रामावत,ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया,। संगठन गीत जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह शक्तावत ने प्रस्तुत किया,। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने दिया व अतिथि परिचय उपाध्यक्ष प्रदीप झा ने कराया,। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सभी संगठनों के प्रतिनिधि व कार्यकर्ता में विभाग प्रमुख गोपाल जामलिया,जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक रामावत,उपाध्यक्ष प्रदीप झा, जानकी लाल धाकड़, संदीप सिंह शक्तावत, जिला मंत्री ललित पाल जिला कोषाध्यक्ष कमलेश भाटी,सह मंत्री गोपाल व्यास, कार्यालय मंत्री सूरतराम नागर, अधिक्षण यंत्री आर सी जैन,कार्यपालन यंत्री मन्दसौर दीपक बांदिल, कार्यपालन यंत्री मल्हारगढ़ जे पी ठाकुर, कार्यपालन यंत्री सतर्कता संतराम उईके सहायक मंत्री मन्दसौर टाऊन पियुष पंवार, सहायक मंत्री सर्कल आफिस मन्दसौर पंकज कुमावत,जे ई एस टी एम मन्दसौर अशोक मेहतो रिना सोम कुंवर, प्रशांत राव, अनिल श्रोत्रिय, घनश्याम कमलवा, दिनेश पंवार, आशा उषा कार्यकर्ता सुपरवाइजर कर्मचारी महासंघ के जिला संयोजक श्रीमती संतोष सालवी, जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा बैरागी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती भारती सोलंकी, श्री ललिता वप्ता, द्वारकेश जोशी, भेरूलाल प्रजापति, रणजीत खिंची, दशरथ शर्मा, महेश यादव, नरेंद्र पाटीदार, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, जिला अध्यक्ष रामप्रसाद नागदा, सचिव एम एल कमलवा राज्य कर्मचारी संघ के सुमन जी अरूण शर्मा, रमेश मालवीय, श्याम मालवीय, अनील नेतराम महेन्द्र मोड़, मनोहर खटकड़,मनोज बसेर, यजुवेंद्र सिंह भदौरिया आदि उपस्थित थे।
संचालन जिला मंत्री ललित पाल ने किया। आभार जिला कोषाध्यक्ष कमलेश भाटी ने माना। यह जानकारी प्रचार प्रमुख भूपेश पाण्डेय ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}