शारदीय नवरात्रा महोत्सव हुआ आरंभ, इस बार दस दिनों की होगी नवरात्रि, हाथी पर सवार होकर आई माता दुर्गा

चौमहला /झालावाड़
रिपोर्ट रमेश मोदी
शारदीय नवरात्रा महोत्सव हुआ आरंभ ,इस बार दस दिनों की होगी नवरात्रि,हाथी पर सवार होकर आई माता दुर्गा
आज से शारदीय नवरात्रि महोत्सव घट स्थापना के साथ शुरू हो गया हे ,इस पावन अवसर पर नगर के मुख्य नवरात्रि महोत्सव स्थल अम्बा माता मंदिर
पर विद्वान आचार्यों द्वारा विशेष पूजन ,आराधना आरंभ हो गई हे और घर घर श्रद्धालु मातारानी की स्थापना कर अखंड ज्योत प्रज्वलित कर देवी की दस दिनों तक उपासना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे और परिवार की सुख समृद्धि की कामना करेंगे आज प्रथम दिन माता रानी शैलपुत्री के रूप की आराधना पूजा की गई , इस वर्ष माता रानी हाथी पर सवार विराजमान हुई हे इसका विशेष महत्व हे ,क्योंकि हाथी की सवारी सुख समृद्धि , एवं व्यापार वृद्धि का संदेश देती हे ,
विद्वान आचार्य का कहना है इस बार नवरात्रि महोत्सव 10 दिनों तक चलेगा इससे श्रद्धालुओं को माता रानी की आराधना करने का एक दिन और अधिक मिलेगा नगर में नवरात्रि पर हरवर्ष की तरह हरि ॐ हरिहर नवदुर्गा मंडल ,सार्वजनिक गरबा मंडल ,श्री रविदास गंगा मंदिर ,नई आबादी स्थित गरबा मंडल ,श्री रविदास नवयुवक गरबा मंडल सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर गरबा मंडलों के द्वारा गरबा पंडालों को सजा कर माता रानी की स्थापना की गई हे जहां पूरी नवरात्रि के दौरान ,गरबा और डांडिया की धूम का उत्साह चरम पर रहेगा , एवं डांडिया ,गरबा ,बालिकाओं ,बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ,भजन संध्या ,सुंदर कांड ,और विभिन्न कार्यक्रम देर रात्रि तक संपन्न होगे ,आयोजकों ने आकर्षक सजावट के साथ ही विशेष थीम आधारित पंडाल सजाए हे ,जहां शाम ढलते ही गरबों की गूंज नगर के कोने कोने में सुनाई देगी ।



