एमपी की बहू ने रचा इतिहास: 36 की उम्र में बनीं पुलिस अधिकारी

दो बच्चों की मां ने हासिल की MP पुलिस SI परीक्षा में 25वीं रैंक, पति का साथ बना सबसे बड़ी ताकत
ग्वालियर। उम्र और पारिवारिक जिम्मेदारियां अगर मजबूत इरादों के सामने हों तो सफलता की राह नहीं रोक सकतीं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली मधु शर्मा ने इसी बात को सच साबित कर दिखाया है। 36 वर्ष की उम्र और दो बच्चों की मां होने के बावजूद उन्होंने एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 में 25वीं रैंक हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की है।
नौकरी के साथ जारी रखी तैयारी
मधु शर्मा का सफलता का सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने विप्रो कंपनी में नौकरी की और दिल्ली तथा गुरुग्राम में काम करते हुए अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां भी निभाईं। इसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। सफलता से पहले उन्हें तीन बार असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय हर असफलता को अगली कोशिश की ताकत बनाया।
दो ऑपरेशन, बच्चे और परिवार… फिर भी नहीं रुकीं
मधु शर्मा के सामने स्वास्थ्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों की भी चुनौतियां रहीं। दो ऑपरेशन और



