31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 में केंद्रीय विद्यालय शामगढ़ के हर्ष का चयन
****************
केंद्रीय विद्यालय संगठन भोपाल संभाग द्वारा 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेश 2023 भोपाल में आयोजित की गई। नगर के केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री रतन कुमार राणा ने बताया कि इसमें भोपाल संभाग से 64 विद्यालयों के करीब 233 विद्यार्थियों ने भाग लिया। नगर केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 8वीं के विद्यार्थी हर्ष जोशी ने इस में भाग लिया तथा जूनियर ग्रुप में प्रथम पुरुष्कार प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चुने गए। नवम्बर 2023 में होने वाली 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 में हर्ष द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर वर्ग की ओर से भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए मार्गदर्शन सुश्री वंदना सोनी ने किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी ने “दूषित जल उपचार विधि” के अंतर्गत एक प्रोजेक्ट व् माडल बनाया जो कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआI