कृतिका सहित तीन छात्रों का अखिल भारतीय योगासन प्रतियोगिता हेतु चयनित

कृतिका सहित तीन छात्रों का अखिल भारतीय योगासन प्रतियोगिता हेतु चयनित
रामनगर। सरस्वती विद्या मंदिर भानपुरा के तीन उदीयमान छात्र-छात्राओं ने क्षेत्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय योगासन प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर मंदसौर विभाग एवं मालवा प्रांत का गौरव बढ़ाया है।
13 से 15 अक्टूबर 2025 तक सरस्वती विद्या मंदिर, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित क्षेत्रीय योगासन प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का परचम लहराया। प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 16 भैया-बहनों ने भाग लिया, जिसमें से तीन छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन प्राप्त किया।
चयनित प्रतिभागी कृतिका, पुत्री श्री प्रहलाद सिंह पंवार, पृथ्वीराज सिंह, पुत्र श्री सुरेंद्र सिंह चौहान (सहायक सचिव), हेमंत सिंह, पुत्र श्री गोवर्धन सिंह सोलंकी सोंधिया राजपूत समाज, ठिकाना-रामनगर इन प्रतिभाओं ने अपनी मेहनत, अनुशासन और योग साधना से विद्यालय, परिवार, समाज एवं क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनके चयन पर समाज के वरिष्ठजन, ग्रामवासियों तथा परिवारजन द्वारा माल्यार्पण कर हर्षोल्लास पूर्वक स्वागत किया गया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
उक्त जानकारी विद्यालय के योगाचार्य श्री कमलेश प्रजापति ने साझा की। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय स्तर की योगासन प्रतियोगिता 25 से 30 नवंबर 2025 तक सरस्वती विद्या मंदिर, सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होगी, जिसमें चयनित विद्यार्थी मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह उपलब्धि न केवल छात्रों की प्रतिभा का प्रतीक है, बल्कि सोंधिया राजपूत समाज एवं समूचे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। समाज के उभरते युवा इन सफलताओं से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सार्थक भूमिका निभाएँ—यही मंगल कामना है।
समाज गौरव—युवा शक्ति का उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा व संस्कारों के साथ ऊर्ध्वगामी पथ पर अग्रसर है।



