मौसमभोपालमध्यप्रदेश

MP में कड़ाके की ठंड, अगले 48 घंटो तक शीतलहर का अलर्ट; कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित

MP में कड़ाके की ठंड, अगले 48 घंटो तक शीतलहर का अलर्ट; कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित

 

भोपाल। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से इस वक्त पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को दिन के अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई। वहीं पूरे प्रदेश में कहीं घना तो कहीं हल्का कोहरा छाया रहा। दिन के तापमान में सबसे अधिक गिरावट भोपाल और धार में हुई। भोपाल का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम था। धार का 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रात का सबसे कम तापमान सात डिग्री राजगढ़ में दर्ज किया गया।

भोपाल-उज्जैन में दृश्यता कम

राजधानी भोपाल में सबसे कम सुबह साढ़े आठ बजे 50 मीटर व मलाजखंड में दृश्यता 200 मीटर रही। इसके अलावा पूरे प्रदेश में 500 से लेकर हजार मीटर तक दृश्यता दर्ज की गई। उज्जैन में दिन का पारा 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। नर्मदापुरम में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इंदौर का 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

सिवनी सबसे ठंड

प्रदेश के पूर्वी इलाकों में दिन के तापमान में सबसे अधिक गिरावट सिवनी में दर्ज हुई। सिवनी का तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि सोमवार को दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट हुई है। हालांकि कोई सिस्टम नहीं है, लेकिन जेट स्ट्रीम बना हुआ है। कड़ाके की ठंड अगले दो-तीन दिन रहेगी। 15 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके बाद तापमान में फिर वृद्धि होने लगेगी। प्रदेश में आगे 24 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

शीत लहर की वजह से एक दिवसीय अवकाश घोषित

तापमान में गिरावट और सर्द हवाओं को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को देखते हुए नर्सरी से लेकर कक्षा आठवी तक अवकाश घोषित किया है। इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में मकर संक्रांति और ठंड के कारण छुट्टी घोषित की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी ने बताया कि मंगलवार को जिले की समस्त शासकीय और अशासकीय स्कुलों में अवकाश रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}