शा.कन्या उ मा वि(जन शिक्षा केन्द्र) गरोठ पर शैक्षणिक संवाद का आयोजन

गरोठ- जन शिक्षा केंद्र शासकीय कन्या उमावि गरोठ पर शैक्षणिक संवाद का आयोजन किया गया।
आयोजन में जन शिक्षा केंद्र की प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के 55 शिक्षक साथियों ने भाग लिया। जिसमें शासन की नई शिक्षा नीति अनुसार प्राथमिक विद्यालय में एफ एल एन पर शिक्षकों की समझ विकसित की जा सके, उनके व्यावसायिक उन्मुखीकरण किया जा सके।
जन शिक्षा केंद्र के जन शिक्षा केंद्र प्रभारी देवेंद्र सिसोदिया द्वारा शैक्षणिक संवाद का शुरुआत की गई तत्पश्चात सहजकर्ता शिक्षक रमेश चंद्र शर्मा, अर्चना श्रोत्रिय तथा माध्यमिक विद्यालय दसोरिया से राम प्रसाद व्यास माध्यमिक शिक्षक द्वारा सभी शिक्षक साथियों को 3:00 बजे से 5:00 बजे तक शैक्षणिक संवाद कार्यक्रम का अंतर्गत पाठ योजना से अवगत करवाया गया।
मंदसौर डाइट से आए आर डी जोशी द्वारा अवलोकन किया गया। तथा शैक्षिक संवाद से संबंधित चर्चा शिक्षकों से की गई।
अंत में जन शिक्षा केंद्र के जन शिक्षक अशोक कुमार व्यास ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया, और विद्यालय में जाकर उसी अनुसार कार्यक्रम अध्यापन कार्य संचालित करने के लिए आह्वान किया।