भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न

**********************************
मंदसौर।मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर कल भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं का एक भव्य सम्मेलन आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के प्रभारी पी.मुरलीधर राव,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त (वीडी)शर्मा, भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल चौहान सहित पूर्व मछुआ कल्याण बोर्ड कैबिनेट मंदिर दर्जा प्राप्त डॉ कैलाश विनय,मछुआ कल्याण बोर्ड के वर्तमान कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सीताराम बाथम,सिहोरा विधायक नंदनी मारवी व भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के सभी प्रदेश पदाधिकारी मचा मंचासीन रहे।इससे पूर्व सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में भारत माता व मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर पंडित दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।तत्पश्चात मंच पर मंचासीन मुख्य अतिथियों का भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजको द्वारा पुष्पहार से मुख्य अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया।ततपश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के प्रभारी पी. मुरलीधर राव ने कहा कि मछुआरा समाज कि जो भी आवश्यक मांगे होगी उसका जल्द से जल्द निराकरण किया जावेगा।श्री राम के वचन की तरह भाजपा अपना वचन निभाएगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त (वीडी) शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा मछुआरों के हितों के लिए जो भी मुख्य समस्या होगी उसका निराकरण कर हर संभव निदान किया जावेगा।इसी फलस्वरूप कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता के लिए मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल चौहान की प्रशंसा भी की।उन्होंने कहा कि पहली बार इतना बड़ा व भव्य भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ है। जिसमें करीबन प्रदेश से आए लगभग 1000 कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।ततपश्चात कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये पूर्व मछुआ कल्याण बोर्ड के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ कैलाश विनय ने समाज की इन समस्याओं को मुख्य रूप से पटल पर रखा।तत्पश्चात भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल चौहान ने भी समाज की विभिन्न समस्याओं जैसे मांझी आरक्ष, मछली पालन नीति में सुधार सहित राज्यसभा,लोकसभा व विधानसभा में अपने मांझी समाज के अनुशासित पार्टी भाजपा से एक उम्मीदवार होने की मांग की।जिस पर संगठन ने उक्त मांगों का निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया।इसके पूर्व माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से मिलने आए। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अबकी बार फिर शिवराज सरकार लाने का संकल्प लिया। और मुख्यमंत्री जी ने इन सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन भी किया।साथ ही कार्यक्रम में प्रदेश सहसंयोजक व वरिष्ठ समाजसेवी मंच पर मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यालय मंत्री रवि मांझी द्वारा किया गया।यह जानकारी मीडिया प्रभारी सोनू गुप्ता द्वारा दी गयी।