नीमचमध्यप्रदेश

मन रूपी माखन को परमात्मा के अर्पण करना चाहिए*_ *पंडित गोविंद उपाध्याय*

*मन रूपी माखन को परमात्मा के अर्पण करना चाहिए*_
*पंडित गोविंद उपाध्याय

*नीमच*
*डॉ बबलु चौधरी*

रामपुरा पोरवाल मांगलिक भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर राष्ट्रीय अटल गौरव रत्न अवार्ड प्राप्त भागवताचार्य पंडित गोविंद उपाध्याय श्री नरसिंह मंदिर मनासा वालों ने कहा कि अपने मन रूपी माखन को ईश्वर के अर्पण करना चाहिए। परमात्मा ने माखन का भोग लगाया उन्हें माखन बहुत प्रिय है। जिसने अपने मन रूपी माखन को परमात्मा के अर्पण कर दिया समझो परमात्मा को प्रसन्न कर लिया मन ही मनुष्य के बंधन और मोक्ष का कारण होता है मन के अंदर हमेशा शिव संकल्प होना चाहिए कल्याणकारी संकल्प और सोच से मनुष्य यदि कार्य करता है तो निश्चित रूप से कल्याण होता है। बंधन और मोक्ष का कारण मन है मन को अच्छे स्थानों पर लगाना चाहिए भगवान की कथाओं में लगाना चाहिए ईश्वर की कथा के श्रवण से मन सन्मार्ग में लगा रहता है भगवान कृष्ण ने माखन का भोग लगाया माखन ने माखन बनाने में बहुत तपस्या की है पहले दूध के रूप में गर्म किया गया फिर दही मंथन हुआ तब माखन बना इतनी तपस्या के बाद जो माखन बना उसे परमात्मा स्वीकार करते हैं मनुष्य की तपस्या करता है कष्ट सहकर भी अपने धर्म की रक्षा करता है परमात्मा उसकी रक्षा करते हैं किसी भी प्रकार की बुरी आदत मन में दृढ़ संकल्प करके छोड़ी जा सकती है गिरिराज गोवर्धन ने भक्तों की रक्षा की कथा पंडाल में गिर्राज भगवान के दिव्य झांकी प्रस्तुत की गई एवं छप्पन भोग लगाया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}