नीमचजीरन

भाजपा का बुथ अभियान– पालसोड़ा में संपन्न , कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

भाजपा का बूथ मजबूत अभियान- कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

भाजपा का बूथ मजबूत अभियान:बूथ विजय संकल्प अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
—————————————-
*समरथ सेन*

पालसोड़ा-भाजपा बूथ मजबूत करने के अभियान में जुटी हैं, और इसके लिए संगठनात्मक कार्य निरंतर जारी है। सोमवार को नीमच जिले के भाजपा भादवामाता मंडल के शक्ति केंद्र पालसोड़ा एवं अडमालिया दोनो शक्ति केंद्र के गांव भंवरासा, कालूखेड़ा, बिसलवास सोनिगरा, चपी, का बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। यह सभी कार्यक्रम पालसोड़ा सामुदायिक भवन पर 15 मई सोमवार शाम 4:00 से आयोजित किए गए बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीमच विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व संगठन को नई दिशा देने में लगा है। हम राष्ट्रीय और प्रादेशिक मुद्दों के अलावा अपने-अपने बूथ स्तर के मुद्दे पर अपना ध्यान केंद्रित करते जा रहे है। आज देश और प्रदेश की राजनीति का केंद्र बिंदु एक एक बूथ हो गया है श्री परिहार ने कहा कि आने वाला समय हम सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के लिए परीक्षा के समान है। जिस प्रकार एक विद्यार्थी सालभर पढ़ाई कर परीक्षा में बैठता है और सकारात्मक रिजल्ट की उम्मीद करता है। उसी प्रकार से हम सभी कार्यकर्ता हमारी सरकार के बैनर तले जनता जर्नादन की सेवा विगत कई वर्षो से करते आये है और इसी सेवा कार्य की परीक्षा रूपी विधानसभा चुनाव एंव लोकसभा चुनाव आ खडे हुए है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
नीमच जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान “भई जी” ने कहा की भाजपा देश और प्रदेश के सभी बूथों पर अपना फोकस कर रही है। में भी नीमच विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में भी करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए जा रहे हैं इन विकास कार्यों की जानकारी भी अपने अपने वार्ड के बूथ पर रहने वाले रहवासियों तक अविलंब पहुंचाने की जिम्मेदारी भी हमारी बूथ इकाइयों की है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी , सितोलिया, जैसे देसी खेलों का आनंद लिया इस अवसर पर भादवा माता मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया बुथ विस्तारक जितेंद्र शर्मा शक्ति केंद्र प्रमुख सत्यनारायण राठौर बूथ अध्यक्ष महामंत्री बीएलओ एवं पन्ना प्रमुख सरपंच गण सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नवल सुरावत ने किया आभार रामनारायण गुड्डू जाट ने व्यक्त किया

————————————————————–
जनता को समर्पित किया सामुदायिक भवन
————————————————————-
– नीमच विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह परिहार की अनुशंसा पर स्वीकृत 21 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण विधायक दिलीप सिंह परिहार जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण गुड्डू जाट द्वारा किया गया एवं जनता को समुदायिक भवन समर्पित किया इस अवसर इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि गुड्डू जाट द्वारा विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष से ग्राम पंचायत के विकास हेतु चर्चा कर सड़क एवं अन्य निर्माण कार्य हेतु आवेदन दिए इस अवसर पर उपसरपंच शांतिलाल पाटीदार, प्रभु लाल धनगर ,मोहनलाल धनगर, सत्यनारायण सेन, मनोहर लक्षकार, दुर्गा शंकर उपाध्याय, सहित भाजपा कार्यकर्ता सरपंच गण, एवं ग्रामीण उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}