क्या कहते आपके सितारे देखिये आज 14 मई 2023 रविवार का राशिफल

===========================
क्या कहते आपके सितारे देखिये आज 14 मई 2023 रविवार का राशिफल
ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान
एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर
7024667840,8085381720
=================
आज का सूर्योदय कालीन पंचाँग-
तिथि-ज्येष्ठ कृष्ण दशमी
वार- रविवार
नक्षत्र-शतभीषा
योग – ऐंद्र
करण – वणिज
====================
मेष राशि-इस राशी वाले जातकों को सब जगह सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। दुश्मन शांत रहेंगे। लाभ होगा। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
===================
वृषभ राशि- इस राशी वाले जातक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शांति रहेगी। खर्च अधिक रहेगा घूमने-फिरने में धन का व्यय होगा। रिश्तेदारों से शुभ सामाचार प्राप्त हो सकते हैं।
========================
मिथुन राशि- आज आप किसी भी प्रकार की जोखिम से बचें। परिवार के साथ कहीं छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। शत्रुओं से बचें । खानपान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
=======================
कर्क राशि- आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता हैं। व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी।आज आपको किसी प्रकार का शारीरिक कष्ट हो सकता हैं। धन प्राप्ति हो सकती हैं।
========================
सिंह राशि- आज आपका कार्य में मन नहीं लगेगा। कानूनी समस्या दूर हो सकती हैं। आज आपको अत्यधिक खुशी प्राप्त होगी। अपने गुरु से भेंट हो सकती हैं। इष्ट दर्शन से सर्व मनोकामना पूर्ण होंगी।
======================
कन्या राशि- कन्या राशि वाले जातक आज विवेक से कार्य करें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
==================
तुला राशि- इस राशि वाले जातक विवाद से बचें। प्रेम प्रसंगों में अनुकूलता रहेगी।व्यय में वृद्धि होगी।जोखिम भरे कार्य ना करें। लेने देन में सावधानी बरतें। धैर्य रखें।
===================
वृश्चिक राशि- आज आप किसी नवीन कार्य को प्रारंभ कर सकते हैं। मन में आशंका नई बाधा उत्पन्न कर सकती हैं। धन लाभ होगा। कार्य करने की नई प्रणाली आपके दिमाग में जन्म ले सकती हैं।
======================
धनु राशि- आज आपके पैसे को लेकर लेनदेन की समस्या दूर हो सकती हैं। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में अनुकूलता आयेगी। माता पिता के आशीर्वाद से सब कार्यों में सफ़लता मिलेगी।
=====================
मकर राशि- किसी भी कार्य में जल्दबादी न करें। दूसरों के झगड़ों में ना पड़ें। विरोधी शांत रहेंगे। जोखिम भरें कार्य ना करें। घर में क्लेश से बचने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखना रखें।
====================
कुंभ राशि- आज आपको अच्छा रोजगार प्राप्त हो सकता हैं। मेहनत पर आप ध्यान देंगे। यात्रा शुभ रहेगी। रुके हुए कार्यों में तीव्रता आयेगी। मानसिक शांति बनाएं रखें।
=======================
मीन राशि- आज आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्म सम्मान बना रहेगा। शरीर में कष्ट हो सकता हैं।इस राशी वाले जातक आज कुसंगती से दूर रहें। शत्रू सक्रिय रहेंगे।