ज्योतिष दर्शनमंदसौरमध्यप्रदेश

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 28अप्रैल 2023 का राशिफल

************************************

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 28अप्रैल 2023 का राशिफल

ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी

जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान

एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर

7024667840,8085381720

मेष :- किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखें।  इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा,पैसों से जुड़े बड़े फैसले विशेष सोच समझकर लेवे,छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है।

=======================

वृषभ :- आपको जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता आपको आसानी से नहीं होगी । आज सोचे गए कार्यों को भविष्य पर न छोड़े। आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

===================

मिथुन :- किसी से बातचीत में थोड़ी कहा-सुनी हो सकती है।धैर्य बनाये रखें, सेहत संबंधी मामलों में परेशानी आ सकती है,कहीं लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

====================

कर्क :- आज निश्चय ही कार्यक्षेत्र में संघर्ष करना पड़ेगा।आज के दिन किसी तरह का कोई निवेश न करें. कुछ कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखना होगा।

===================

सिंह :- कारोबार में सामान्य समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। कुटुम्ब के किसी वरिष्ठ की सलाह फायदेमंद रहेगी, परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

=================

कन्या :- मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। कला एवं संगीत के प्रति प्रेम बढ़ता जा रहा है। मन में नकारात्मक विचार का प्रभाव रहेगा। स्वास्थय के प्रति जागृत रहें। धन की स्थिति में सुधार होगा।

==============

तुला :- आज सामान्य आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए प्रयास करें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।

====================

वृश्चिक :- कार्यक्षेत्र की चिंताएं परेशान कर सकती हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है, शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। क्रोध से बचें।

=================

धनु :- आज आलस्य भी अधिक हो सकता है।वाणी में सौम्यता बनी रहे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

=======================

मकर :- आज आप मन से प्रसन्न होंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यभार और आय में वृद्धि हो सकती है, परन्तु व्यय में भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी के प्रभाव से कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

====================

कुंभ :- आज स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं। किसी राजनेता से मुलाकात हो सकती है। आत्मसंयत रहें। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धनप्राप्ति के योग बने रहे हैं। अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

===================

मीन :- आज आप हर क्षेत्र में विशेष आत्मसंयम रखे, क्रोध से बचें। बातचीत में भी सन्तुलित रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शांति की तलाश बनी रहेगी।

====================

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}