
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष बने राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
बिहार औरंगाबाद से धर्मेन्द्र गुप्ता
औरंगाबाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद को लेकर कई वर्षों से खींचा तान चल रही थी। बुधवार को इस राजनीतिक खीच तान का विराम लग गया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जेनरल सेक्रेटरी के द्वारा जारी किए गए देश के 39 जिलाध्यक्षों की सूची में औरंगाबाद के सिलाढ गांव निवासी राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह का नाम शामिल है। बताते चलें कि राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह को वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव में औरंगाबाद विधानसभा से वह चुनाव भी लड़ चुके हैं।


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनने पर पप्पू सिंह ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।
पप्पू सिंह ने कहा कि पार्टी के आलाकमान ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ मुझे जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है मैं उसका निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक करूंगा।
मुझे आलाकमान ने महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है। उसे ईमानदारी से पार्टी व संगठन हित में निर्वहन करेंगे। वहीं,पार्टी को हर प्रकार से मजबूती देने के लिए काम करेंगे। इधर, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बधाई देने का ताता लगा हुआ है । कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।