भाजपा पिपलिया मंडी मंडल की कामकाजी बैठक गायत्री शक्तिपीठ पर संपन्न हुई

=====================
पिपलिया मंडी। भारतीय जनता पार्टी पिपलिया मंडी मंडल की कामकाजी बैठक गायत्री शक्तिपीठ पिपलिया मंडी संपन्न हुई। बैठक में मंडल के प्रभारी संजय मुरडीया मंडल अध्यक्ष सामंत सिंह शक्तावत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया नगर परिषद उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप बन्ना किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर पूर्व मंडल महामंत्री राधेश्याम पंवार आदि मंचासीन थे।
आगामी कार्यक्रम को लेकर मंडल अध्यक्ष सामंत सिंह शक्तावत ने बताया कि मंडल में शक्ति केंद्र के प्रभारी हितग्राही के प्रभारी सोशल मीडिया प्रभारी बनाएं संगठन ऐप को डाउनलोड करले ओर आगामी कार्यक्रम आए उन्हें हमें मंडल स्तर से शक्ति केंद्र के बाद बुथ स्तर पर कार्यक्रम करना है ।
मंडल प्रभारी संजय मुरडीया ने बताया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं और जो हितग्राही सरकार की योजनाओं का फायदा उठा रहे हैं उनको हमें बताना है और नवीन मतदाता सूची में नऐ जुड़े हैं उनको सरकार के प्रति जागरूक करना और भाजपा से जोड़ना है और शक्ति केंद्र के प्रभारी को शक्ति केंद्र की बैठक लेना अनिवार्य है वहां पर प्रत्येक पोलिंग बूथ के अध्यक्ष को बैठक में बुलाना और आगामी कार्यक्रमों को बताना पोलिंग बूथ स्तर पर बने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना 26 फरवरी को मन की बात का कार्यक्रम करना प्रत्येक मतदान केंद्र पर मने इसकी चिंता करना बैठक में उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र के प्रभारी उपस्थित थे।बैठक के पश्चात आज जीवन समर्पण निधि संग्रहण किया गया।