चुनाव उम्मीदवार नही संगठन लड़ेगा हमे कमलनाथ की सरकार बनाना है:- श्री पाटिल

=======================
कांगेस परिवार का मिलन समारोह संपन्न हुआ
मल्हारगढ़। विधानसभा क्षेत्र के संजीत ब्लॉक के पिपलीया जोधा बालाजी मंदिर प्रांगण मे कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित नव वर्ष कार्यकर्ता मिलन समारोह संपन्न हुआ कार्यक्रम विजेश मालेचा द्वारा आयोजित किया गया था इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवलकृष्ण पाटिल जिला पंचायत सदस्य भोपाल सिंह सोलंकी, सूवासरा पूर्व विधायक पुष्पा भारती, श्यामलाल जोकचन्द, परशुराम सिसोदिया, गिरीश वर्मा, जनपद सदस्य महेश दांगी, रंगलाल धनगर जोगीखेडा, अशोक खींची बद्री लाल धाकड़,तूलसीराम राठौर नाहरगढ,जुल्फिकार मेव संजीत सरपंच सहित आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे भाजपा छोड़ कांग्रेस में गोपाल धनगर सूरज धनगर रतनपिपल्या शामिल हूए कार्यक्रम का आभार जोधापिपल्या सरपंच प्रहलाद सिंह कछावा ने माना