फसलों के मुआवजे का मुल्याकंन क्राफ्ट कटिंग द्वारा राजस्व एवं कृषि विभाग टीम लगी सर्वे में


सीतामऊ। अल्प एवं अत्यधिक वर्षा से क्षेत्र में किसानों कि फसलों का नुक़सान हुआ।
उक्त नुकसान का आंकलन बीमा कंपनी के गाइड लाइन के अनुसार तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं किसान कल्याण (कृषि विभाग) के टीम द्वारा फसलों के नुकसानी का सर्वे किया जा रहा।
चिकला एवं आसपास के क्षेत्रों के चयनित खेतों में नायब तहसीलदार श्री कन्हैयालाल अग्रवाल किसान कल्याण विभाग के श्री एम डी सिंदे के साथ टीम द्वारा खेत में क्षेत्र एरिया में फसलों कि क्राफ्ट कटिंग द्वारा सर्वे किया गया।
सुत्रो के अनुसार किसान के वर्तमान फसल उत्पादन के आधार पर बीमा तय नहीं करती हैं। बीमा कंपनी के नियमानुसार फसल नुकसानी का आंकलन फसल क्राफ्ट कटिंग सर्वे के विगत 5 से 7 वर्ष के फसल उत्पादन को आधार मानकर मुआवजा राशि तय कि जाएगी। ऐसे में देखा जाए तो विगत 5 में किसानों कि फसलों को प्राकृतिक आपदा से नुकसान हुआ है।तो उसके अनुसार मुआवजा कि राशि कितनी मिलेगी यह स्वय लगा सकते हैं।