अपराधधारमध्यप्रदेश

मनावर नगर पालिका परिसर में कर्मचारी को सीने में मारी गोली, आरोपित फरार

 

 

धार, मनावर। नगर पालिका परिसर में मंगलवार सुबह 11:50 के करीब एक व्यक्ति ने नपा कर्मचारी को गोली मार दी। इससे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नपा कर्मी महेंद्र उर्फ छोटू त्रिवेदी उम्र करीब 50 वर्ष निवासी मनावर जल और विद्युत विभाग देखते हैं। बताया जाता है कि वे नगर पालिका परिसर के आवक-जावक कक्ष मे बैठे थे।

इस दौरान नरेंद्र पिता घमंडी निवासी मनावर ने जाकर उन्‍हें सीने में गोली मार दी। इसके बाद वह तुरंत वह घटनास्थल से फरार हो गया।नपा कर्मी छोटू गम्भीर घायल है जिसको बड़वानी रेफर किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}