विकासगरोठमंदसौर जिला

सिंचाई के क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात, विधायक श्री धाकड़ के प्रयासों से दो नवीन बैराज का होगा निर्माण

************************”””””

  • 308 किसान लाभांवित होंगे, सिंचित होगा 375 हेक्टेयर का रकबा
  • विधायक धाकड़ ने मुख्यमंत्री श्री चौहान व जलसंसाधन मंत्री श्री सिलावट का आभार माना

गरोठ। गरोठ विधानसभा को समेली बैराज एवं ढाबा बैराज की लघु सिंचाई परियोजना की स्वीकृति मिल गई हैं। 6 करोड 46 लाख रूपए की लागत से दोनो बैराज बनेंगे। लगभग 308 किसानों को सिंचाई योजना का लाभ मिलेगा। करीब 375 हेक्टेयर रकबा सिंचित होगा। विधायक देवीलाल धाकड़ ने उक्त परियोजना की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का आभार माना और क्षेत्र वासियों को महत्वपूर्ण उपलब्धी पर शुभकामनाएं दी।
कई लंबे समय से विधायक देवीलाल धाकड़ इस परियोजना के संबंध में मांग कर रहे थे। जलसंसाधन विभाग अंतर्गत गरोठ विधानसभा में समेली बैराज लघु सिंचाई परियोजना और ढाबा बैराज लघु सिंचाई परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई हैं। समेली बैराज के लिए 3 करोड 20 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। इससे करीब 185 हेक्टेयर रकबा सिंचित होगा। उक्त परियोजना से समेली व धुआँखेड़ी सहित आसपास के गांव के करीब 152 किसान लाभाविंत होंगे। इसी तरह 3 करोड 26 लाख में ढाबा बैराज परियोजना का निर्माण होगा। इससे करीब 190 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। यहां ढाबा, बोरदा सहित आसपास के लगभग 156 किसानों को सिंचाई परियोजना का लाभ मिलेगा। उक्त परियोजना की स्वीकृति से ग्रामीणों में हर्ष हैं। उन्होने विधायक देवीलाल धाकड़ को धन्यवाद दिया एवं शिवराज सरकार का आभार माना। ग्रामीणों को कहना है विधायक धाकड़ गरोठ विधानसभा के विकास के लिए सदैव प्रयासरत है आज इसी का परिणाम है हमें दो दो सिंचाई परियोजना की स्वीकृति मिली हैं। इधर विधायक धाकड़ ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का आभार माना। श्री धाकड़ ने कहा भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी हैं। प्रदेश का मुखिया एक किसान पुत्र है जो किसानों के हर सुख दुख को समझता है। गरोठ क्षेत्र को दो सिंचाई परियोजना का मिलना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सौगात हैं। जल्द दोनो योजनाओं के टेंडर जारी होंगे और भूमिपुजन करके निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}