ज्योतिष दर्शनमंदसौरमध्यप्रदेश

क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए आज 04 मई 2023 गुरुवार का राशिफल

***************************************

क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए आज 04 मई 2023 गुरुवार का राशिफल

ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान

एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर
7024667840,8085381720

==============================
आज का सूर्योदय कालीन पंचाँग-
तिथि-ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी
वार- गुरुवार
नक्षत्र-चित्रा
योग – वज्र
करण -गर

========================

मेष राशि:-आज आप मन को नियंत्रण में रखें एकाग्र होकर अपने कार्य मे ध्यान दें। किसी विशेष कार्य में सफलता मिलने योगका बन रहा हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी।

=========================

वृषभ राशिः-व्यापारिक क्षेत्र में आज आप नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए बदलाव संभव है, मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी, आज पूरा दिन आपको अनुकूलता दिखेगी।

=======================

मिथुन राशि:-मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। खानपान का विशेष ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पर अति विश्वास न करें।

=======================

कर्क राशिः-आज आप अपने मन को शांत रखे।जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। अत्यधिक खर्च से मन उद्विग्न रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

===================

सिंह राशि:-आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी मित्र से वैचारिक मतभेद हो सकते है। अन्य परिवार जनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

======================

कन्या राशिः-आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी खान-पान पर विशेष ध्यान दें। मित्रो से विवाद हो सकता हैं। क्रोध करने से बचें। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

====================

तुला राशि:-आज आपका स्वास्थ्य उत्ताम रहेगा, साथ ही प्रेम संबंध उत्ताम रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। चलेगा। पिता का आदर करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है।

=========================

वृश्चिक राशि:-आज आपका भाग्य पूर्ण साथ देगा। भाग्यवश कुछ अच्छी घटना घटेगी। स्वास्थ्य अच्छा होगा। आर्थिक स्तर थोड़ा मध्यम है। संतान पक्ष के स्वास्थ्य का जरूर ध्यान दें।

=========================

धनु राशिः-किसी विशेश कारण से आज आपका मन अशान्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, नकारात्मकता से दूर रहे।

========================

मकर राशि:-आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। आज आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ी हुई रहेगी। परिवार के सदस्य आपसे खुश रहेंगे।  बाहरी गतिविधियों में समय नष्ट ना करें।

==========================

कुंभ राशिः-व्यापारिक सफलता मिलेगी। पिता को उनके स्वकार्य में लाभ मिलेगा।मन मे आत्मविश्वास एवं सकारात्मकता बनी रहेगी। आज विशेष प्रयोजन वाली यात्राओ को टालने का प्रयास करे.

=======================

मीन राशि: -आपके लिए दिन शुभ है, आज आपको सब तरफ से लाभ का योग बन रहा है। आज की यात्रा से कार्यसिद्धी होगी। पंरतु स्वयं के आलावा अन्य पर अतिविश्वास न करे।

=========================

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}