टोडरमलजी ने मुगल साम्राज्य की राजस्व प्रणाली को दुरुस्त किया

टोडरमलजी ने मुगल साम्राज्य की राजस्व प्रणाली को दुरुस्त किया
मल्हारगढ।राजा टोडरमलजी का सबसे बड़ा महत्वपूर्ण योगदान जिसे आज भी सराहा जाता है वह यह है कि उन्होंने अकबर के मुगल साम्राज्य की राजस्व प्रणाली को दुरुस्त किया।
उक्त बात मल्हारगढ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित राजा टोडरमल की जयंती पर कही शर्मा ने कहा कि बादशाह अकबर ने राजा टोडरमल को दरबार मे वजीर का पद दिया था,इनके पास राजकोष से लेकर धन के वितरण से जुड़ी कई जिम्मेदारीया थी।टोडरमल का चुनाव अकबर के लिए फायदेमंद रहा उन्होंने मुगलों के राजकोष में इजाफा किया और उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे।
प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
उपस्थित कांग्रेसजनों ने सर्वप्रथम राजा टोडरमल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया
इस मौके पर जिला कांग्रेस के महामन्त्री अनिल बोराना नप के पूर्व अध्यक्ष चौथमल गुप्ता,सचिव किशनलाल चौहान,महेंद्र गेहलोत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रसाद फरक्या,जनपद सदस्य प्रकाश राठौर,मंडलम अध्यक्ष दिनेश गुप्ता काचरिया, किशोर उणियारा, कांग्रेस नेता नेमीचंद डाका,विष्णु फरक्या,अनिल मुलासिया, पप्पू भेरूलाल गुर्जर,आदि मोजूद थे।