मगराना में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया, छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां

मगराना में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया, छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां
बंशीदास बैरागीमगराना मे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पंचायत परिसर मगराना में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर व हाई स्कूल शासकीय एकीकृत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण शामिल रहे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में देशप्रेम, एकता और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
गांव के सभी गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों को कार्यक्रम एवं झंडा वंदन में उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाई गई इसी कार्यक्रम मे मुख्य अथिति के रूप मे जनपद सदस्य प्रतिनिधि शांतिलाल गवरी, भाजपा बूढा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच पवन पाटीदार, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी देवेंद्र पाटीदार सहित हाई स्कूल, एकीकृत शासकीय विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यापक दीदीया, उप स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी,आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता सहायका, आशा कार्यकर्त्ता सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



