गौभक्त नारायण सिंह सिसौदिया ( ढाकनी) जुटे गोसेवा में-श्रीरास बिहारी गौशाला में 700 गौमाताओं का संरक्षण

गौभक्त नारायण सिंह सिसौदिया ( ढाकनी) जुटे गोसेवा में-श्रीरास बिहारी गौशाला में 700 गौमाताओं का संरक्षण
गरोठ-धार्मिक, सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी मंदसौर जिले के प्रसिद्ध दानदाताओं में बेशुमार धर्मप्रेमी गौभक्त नारायण सिंह सिसौदिया ढाकनी द्वारा गौसेवा के क्षेत्र में सराहनीय सेवा कि जा रही है।आपके मार्गदर्शन में गरोठ तहसील के ग्राम पंचायत ढाकनी में श्रीरास बिहारी गौशाला के नाम से बड़ी गौशाला का निर्माण किया जा रहा है।
मां दूधाखेड़ी माताजी के अन्यय भक्त नारायण सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में गांव ढाकनी में 2014 में छोटी गौशाला संत श्री दिसंबर त्यागी जी के सानिध्य में शुरू कि गई ,2021 में प्रसिद्ध सतश्री उत्तम स्वामी के मार्गदर्शन में बड़ी गौशाला कि आधारशिला रखी गई, जिसमें अभी 700 गौमाताओं कि उचित देखभाल की जा रही है।
नारायण सिंह सिसौदिया को गौशाला कि प्रेरणा बरसाना में संचालित गौशाला से मिली , जहां 60000 गौमाताओं का संरक्षण किया जा रहा है।श्रीरास बिहारी गौशाला में नारायण सिंह सिसौदिया प्रात काल 4 बजे उठकर गौमाता की सेवा में लग जाते हैं। गौमाता की सेवा के लिए यहां 12 कर्मचारी कार्यरत हैं।
आगामी जनवरी 2026 माह में 19 से 26 जनवरी 2026 में गरोठ नगर में गौमाता संरक्षण के उद्देश्य से प्रसिद्ध गरवाल संत श्री गोपाल नंद जी के मुखारविंद से सात दिवसीय कथा का आयोजन किया जाएगा,जिसकी तैयारियो को मूर्त रूप दिया जा रहा है।


