कर्मचारी संघमंदसौरमंदसौर जिला
माता सीता शक्ति वाहिनी महिला प्रकोष्ठ ने नपाध्यक्ष एवं सीएमओ को दिया पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

न्यायालय के आदेश के पालन में 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए
मन्दसौर। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा (रजि.) की महिला शाखा माता सीता शक्ति वाहिनी महिला प्रकोष्ठ मंदसौर द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सुधीर कुमार सिंह को ज्ञापन देकर सफाई कर्मचारियों के मांगों का निराकरण करने की मांग की।
माता सीता शक्ति वाहिनी महिला प्रकोष्ठ मंदसौर जिलाध्यक्ष शिवानी घारू ने नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर एवं सीएमओ श्री सिंह को सफाई कर्मचारियों की मांगों के संबंध में बताया कि माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा प्र. क्र. अपील- सिविल 3595-3612/1999 में दिनांक 10/4/2006 को पारित निर्णय में प्राप्त निर्देशानुसार 10 वर्षों या अधिक से स्वीकृत पदो पर कार्यरत दैनिक वेतन भोगी / अस्थाई कर्मियों के नियमितीकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस संदर्भ में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन उज्जैन संभाग उज्जैन के पत्र क्रमांक नगर पालिका शाखा-1/मन्दसौर/2024/451 उज्जैन दिनांक 26/02/2024 से श्रीमान को निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में मंदसौर नगरपालिका में 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत सफाई कर्मचारियों का नियमित किया जाये। तथा नगरपालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को माह की 15 तारीख तक भी वेतन नहीं मिल रहा है जिस कारण कर्मचारियों को जीवन निर्वाह करने में काफी परेशानी हो रही है। इस कारण कर्मचारियों को प्रत्येक माह 1 से 5 तारीख के बीच वेतन प्रदान किया जाये। एक अन्य मांग बताते हुए कहा कि तत्कालीन अध्यक्ष प्रहलादजी बंधवार के समय 2006 में सफाई कर्मचारियो को रखा गया थाा उसके बाद करीब 20 वर्ष बीतने के बाद भी नगरपालिका में नये सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियां नहीं की गई जबकि उसके बाद से मंदसौर का क्षेत्रफल काफी बढ़ गया है। जिसके अनुपात में सफाई कर्मचारी नहीं है। अतः 200 पुरूष व 200 महिला नये सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाये। साथ ही नगर पालिका में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी चाहे वह स्थायी हो या अस्थायी, उन्हें शासन की भूखण्ड आवंटित किये जाये व इन भूखण्डों व शासन की योजना अंतर्गत प्रधान मंत्री आवास उपलब्ध कराया जाए ताकि वे अपने स्वयं के घर में जीवनयापन कर सकें। तथा पांचवी मांग करते हुए कहा कि प्रत्येक वाल्मिकी समाज के बड़े मोहल्ले में शासन की योजना अनुसार एक मांगलिक भवन बनवाया जाए ताकि उन्हें सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियां हो सके।
नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने कहा कि जल्द ही इस संबंध में संगठन के साथ बैठक आयोजित कर जो भी मांगे है उनका निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर सीता माता शक्ति वाहिनी की जिलाध्यक्ष शिवानी घारू, महिला प्रमुख दीपिका बोयत, पूजा घारू, सुनीता बुधाना, रविना कोदली, सपना झांझोट, अंगुरबाला हंस, रेखा तम्बाली, टीना कल्याणे, शीलाबाई घारू, शशि कोड़ावत, ज्योति खेरालिया, रानी खेरालिया, सुनीता चनाल, हिरन गंछेड़, पिंकी सुनील रील, किरण रील, गीताबाई, सुनीता घारू, राखी गोसर, रामकन्याबाई, शारदा घारू, आशा बोयत, इन्द्राबाई सहि बड़ी संख्या में महिला सफाई कर्मचारी उपस्थित रही।