रतलाममध्यप्रदेश

समाचार रतलाम मध्य प्रदेश से 12 दिसंबर 2022

खनिज राजस्व बकाया वसूली की समाधान योजना अब 30 जनवरी तक

रतलाम 12 दिसम्बर 2022/ जिला खनिज अधिकारी सुश्री अकांक्षा पटेल ने बताया कि खनिज (परमाणु तथा हाईड्रोकार्बन ऊर्जा खनिजों से भिन्न) रियायत नियम 2016 (जो कि मुख्य खनिज पर लागू है) खनिज रियायत नियमावली 1960 (जो कि वर्तमान में कोयला खनिज पर लागू है) तथा मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम 1996 में विलंब से देय राशि पर 24 प्रतिशत साधारण ब्याज प्रतिवर्ष देय होना प्रावधानित है।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त के अनुक्रम में विभाग द्वारा विभागीय परिपत्र दिनांक 19.09.2022 से समाधान योजना दिनांक 31.10.2022 तक लागू की गई थी जिसके तहत गौण एवं मुख्य खनिजों की खनिज राजस्व बकाया वसूली हेतु त्वरित रूप से कार्यवाही किये जाने हेतु राहत एवं शिथिलीकरण प्रदान किया गया था।

राज्य शासन द्वारा पूर्ण विचारोपरांत खनिज साधन विभाग में गौण खनिज एवं मुख्य खनिज के खनिज राजस्व बकाया वसूली हेतु योजना (समाधान योजना) के तहत त्वरित रूप से कार्यवाही किये जाने हेतु राहत एवं शिथिलीकरण प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। दिनांक 31 मार्च 2010 के पूर्व की बकाया राशि में ब्याज की पूर्णतः छूट दी जाए।

दिनांक 01 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2020 तक के ऐसे प्रकरण जिनमें बकाया राशि लाख से कम है उन पर ब्याज पूर्णतः माफ किया जाए। दिनांक 01 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2020 तक के ऐसे प्रकरण जिनमें बकाया राशि लाख से अधिक है उन पर ब्याज की राशि 24 प्रतिशत के स्थान पर प्रतिशत की दर से वसूल की जाए। ऐसी बकाया राशि जिस पर न्यायालयीन वाद लंबित है तक उपरोक्तानुसार राशि जमा होने पर वाद वापस लिया जा सकेगा। उक्त प्रस्तावित छूट दिनांक 30 जनवरी 2023 तक लागू की जाएगी।

=======================

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का लाभ जिले के लाख 37 हजार हितग्राहियों को मिलेगा

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने समयावधि पत्रों की बैठक में समीक्षा की

रतलाम 12 दिसम्बर 2022/ रतलाम जिले में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का लाभ 1 लाख 37 हजार हितग्राहियों को मिलने जा रहा है। संभागीय कार्यक्रम शाजापुर में होगा जहां 21 दिसंबर को आयोजित समारोह में जिले के 2 हजार से अधिक हितग्राही सम्मिलित होंगे। उसी दिवस से जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाकर सभी हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। उक्त जानकारी समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बताया गया कि हितग्राहियों को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत को लाभान्वित किए जाने के लिए तैयारियां जारी है। भोपाल से फोल्डर प्राप्त हो चुके हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की भी समीक्षा की गई। इसकी समीक्षा में वन विभाग, जनजाति कार्य विभाग, जिला शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग का काम ठीक नहीं पाया गया।

कलेक्टर ने बैठक में भ्रष्ट कर्मचारियों के विरुद्ध जांच प्रकरणों में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। आलोट में लंबित प्रकरण में देरी पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। इसी प्रकार दुग्ध संघ के अधिकारी के विरुद्ध भी कलेक्टर द्वारा इस बात के लिए नाराजगी व्यक्त की गई कि उनके द्वारा जिले में मिल्क रूट चिन्हित करने में प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई। शहर सहित जिले में सांची पार्लरों की स्थापना के लिए कलेक्टर ने सभी एसडीएम को उचित स्थानों का चयन कर हितग्राहियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा आदिवासी विकासखंड बाजना में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा प्रगति पर प्रस्तुत पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देखा जाकर समीक्षा की गई।

=======================

शासन निर्माण श्रमिको के हित में कृत-संकल्पित

कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री तिवारी ने योजनाओं की समीक्षा की

रतलाम 12 दिसम्बर 2022/ राज्य शासन निर्माण श्रमिकों के हित में कृत संकल्पित है। कर्मकार कल्याण मंडल तथा अन्य माध्यमों से निर्माण श्रमिकों की भलाई के लिए बेहतर से बेहतर योजनाएं बनाई जाकर संचालित की जा रही है। यह बात मध्यप्रदेश से भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री हेमंत तिवारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित योजनाओं की समीक्षा बैठक में कही। इस अवसर पर  कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण श्रमिकों के हित में जारी सप्ताह को श्रम सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। श्रम सप्ताह में शासन की श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा देने की कार्यवाही की जाएगी। बैठक में श्रम विभाग के निरीक्षक सुश्री निशा गणावा, डूडा के परियोजना अधिकारी श्री अरुण पाठक, भारतीय मजदूर संघ पदाधिकारीगण, जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगर पालिकाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में समीक्षा के दौरान अध्यक्ष श्री तिवारी ने निर्देशित किया कि निर्माण श्रमिकों के हित में बनाए गए प्रकरण लंबित नहीं रहे, शासन स्तर से निराकरण हेतु अपेक्षित प्रकरणों को तत्काल प्रेषित किया जाए। मंडल द्वारा बगैर समय गवाएं स्वीकृति दी जाएगी। योजनाओं का मैदानी क्षेत्रों में सघन प्रचार प्रसार करें। कर्मकार कल्याण मंडल निर्माण श्रमिकों के लिए उल्लेखनीय योजनाओं का संचालन कर रहा है। श्रमिकों के मेधावी बच्चों को विदेश अध्ययन के लिए 40 लाख रुपए, आवास, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए 10 लाख रुपए राशि उपलब्ध कराई जा रही है। मेघावी बच्चे यदि रतलाम जिले में हैं तो उनके विदेश अध्ययन के लिए प्रस्ताव भिजवाए जाएं। योजना का लाभ देने के लिए अभी तक प्रदेश के चार विद्यार्थी चिन्हित किए गए हैं जो विदेश अध्ययन हेतु जाने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा रेन बसेरा निर्माण तथा आश्रय शेड निर्माण के लिए भी पर्याप्त राशि दी जा रही है, जिला इसका लाभ उठाए। रतलाम जिले में निर्माण श्रमिकों के लिए 10 रेन बसेरा निर्माण के प्रस्ताव भेजे जो तत्काल मंजूर किए जाएंगे। ग्राम पंचायत तथा नगर परिषद में रेन बसेरा निर्माण के लिए 10 लाख रुपए तथा नगर निगम में रेन बसेरा निर्माण के लिए 20 लाख रुपए राशि उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। निर्माण श्रमिकों के लिए आश्रय शेड भी बनवाएं, इसके लिए भी पर्याप्त राशि की व्यवस्था है। जो भी प्रस्ताव भेजे जाएंगे तत्काल मंजूर कर दिए जाएंगे। उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना की जानकारी भी ली।

कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि रतलाम जिला प्रदेश में आयुष्मान कार्ड निर्माण में दूसरे स्थान पर है। जिले में लक्ष्य के विरुद्ध 89 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिसकी अध्यक्ष श्री हेमंत तिवारी द्वारा सराहना की गई। श्री तिवारी द्वारा श्रमोदय विद्यालयों में पंजीयन एवं प्रवेश के बारे में भी समीक्षा की गई। श्रमिक पंजीयन की समीक्षा के दौरान पाया गया कि बड़ावदा, धामनोद, ताल, आलोट में पंजीयन कम हुआ है जिसमें वृद्धि के निर्देश दिए गए। अनुग्रह सहायता योजना में सैलाना में पंजीयन कम पाया गया।

श्री तिवारी ने निर्देशित किया कि योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए सहज दृष्टिगोचर स्थानों पर बोर्ड लगाए जाएं। मंडल की औजार उपकरण खरीदी योजना में पंजीयन वृद्धि के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को जारी सप्ताह में प्रत्येक निकाय से 50-50 पंजीयन करके औजार खरीदी सहायता देने के निर्देश दिए गए। साइकिल अनुदान प्रकरणों में भी वृद्धि करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान में बाजना तथा जावरा में लंबित पड़े एक-एक प्रकरणों के तत्काल निराकरण के निर्देश जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए गए।

चर्चा के दौरान श्रमिक संघ पदाधिकारियों के सुझाव पर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मंगलवार से जनपदों के सहायक वर्ग कर्मचारियों को श्रमिक पंजीयन की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रत्येक निकाय में 300 से लेकर 500 तक पंजीयन संख्या में वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा कलेक्टर ने आवास ऋण योजना में 50 हजार रुपए अनुदान की जानकारी मिलने पर प्रत्येक निकाय से एक-एक हितग्राही को चिन्हित करने के निर्देश दिए।

===============================

रतलाम जिले में लोक निर्माण विभाग की 16 सड़कों का निर्माण प्रगति पर

रतलाम 12 दिसम्बर 2022/ रतलाम जिले में लोक निर्माण विभाग की 16 सड़कों का निर्माण प्रगति पर है। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा विगत बैठक में समीक्षा करते हुए विभाग को सडकों का निर्माण तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यपालन यंत्री श्री अनुराग सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग संभाग रतलाम के अंतर्गत बजट वर्ष 2021-22 में कुल 9 कार्य सम्मिलित हैं, इनमें से 7 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृतियां प्राप्त हो चुकी है। वर्ष 2021-22 के 9 कार्यों में से 5 कार्य प्रगति पर है। प्रगतिरत कार्यों में 990.74 लाख रुपए लागत एवं 4.15 किलोमीटर लंबाई का घटवास-सिखेड़ी मार्ग, 349.84 लाख रुपए लागत एवं 5.20 किलोमीटर लंबाई का सरवनी जागीर से भाटी बड़ोदिया मार्ग, 98.59 लाख रुपए लागत के 1.10 किलोमीटर लंबाई के हसन पालिया से माताजी मंदिर पहुंच मार्ग, 549.66 रुपए लागत एवं 5.30 किलोमीटर लंबाई सिमलावदा से कंवलका माता मंदिर पहुंच मार्ग शामिल है तथा 1681.10 लाख रुपए लागत एवं 13.45 किलोमीटर का नामली से नौगांवाकला खोखरा-बोदिना मार्ग शामिल है।

बजट वर्ष 2021-22 में सम्मिलित अन्य कार्यों में 2530.20 लाख रुपए लागत एवं 4.30 किलोमीटर लंबाई के रतलाम शहर के रविदास चौक से करमदी तक फोरलेन निर्माण स्थाई वित्त समिति अनुमोदन पश्चात स्वीकृति प्राप्त नहीं है। रतलाम शहर में 5039.41 लाख रुपए लागत तथा 8.71 किलोमीटर लंबाई के शहर के आंतरिक मार्गों के फोरलेन निर्माण के कार्य में स्थाई वित्त समिति का अनुमोदन बाकी है। रतलाम शहर में 1737.25 लाख रुपए लागत एवं 4.12 किलोमीटर लंबाई का जावरा फाटक से सेजावता फंडा तक फोरलेन निर्माण अभी निविदा प्रक्रिया में है। इसी तरह 777.61 लाख रुपए लागत एवं 7 किलोमीटर लम्बाई का रोजडका से सेवरिया मार्ग निर्माण निविदा प्रक्रिया में है।

कार्यपालन यंत्री ने बताया कि बजट वर्ष 2022-23 में सम्मिलित 20 सडकों में से 11 सडकों का निर्माण प्रगति पर है। इनमें 138.27 लाख रुपए लागत एवं डेढ़ किलोमीटर लंबाई का जोगनी माता से बोरखेड़ी मार्ग, 79.29 लाख रुपए लागत तथा 1.35 किलोमीटर लंबाई का मोरिया से हरियाखेड़ी मार्ग, 337.52 लाख रुपए लागत तथा 4.30 किलोमीटर लंबाई का कराड़िया से पीपलखेड़ी मार्ग, 178.35 लाख रुपए लागत तथा 2.50 किलोमीटर लंबाई का पीपलोदी मोयाखेड़ा मार्ग, 153.73 लाख रुपए लागत तथा 1.40 किलोमीटर लंबाई का ग्राम रघुनाथगढ़ से लोचितारा मार्ग निर्माण, 236.79 लाख रुपए लागत तथा 2.30 किलोमीटर लंबाई का प्रीतम नगर से प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन मार्ग, 370.05 लाख रुपए लागत तथा 4.20 किलोमीटर लंबाई का उसरगार से नामली मार्ग, 316.09 रुपए लागत एवं 3.90 किलोमीटर लंबाई का उमरथाना से बीडा होते हुए धोलका मार्ग, 120.45 लाख रुपए लागत एवं 1.30 किलोमीटर लम्बाई का शासकीय महाविद्यालय कालूखेडा पहुंच मार्ग, 468.43 लाख रुपए लागत एवं 5.30 किलोमीटर लंबाई का नान्दलेटा पिपलौदा वाया रायरा माता पिपलौदा पहुंच मार्ग, 275.98 लाख रुपए लागत एवं 3.80 किलोमीटर लंबाई का मावता बेहपुर मार्ग शामिल है।

बजट वर्ष 2022-23 में सम्मिलित अन्य कार्यों में 154.52 लाख रुपए लागत एवं 2 किलोमीटर लंबाई का गणेशगंज से शेरपुर मार्ग एवं 172.20 लाख रुपए लागत तथा 2.40 किलोमीटर लंबाई के पिपलौदा बोरदिया मार्ग राजस्थान सीमा तक का निविदा स्वीकृति आदेश जारी हो चुका है। 100.01 लाख रुपए लागत तथा 0.90 किलोमीटर लंबाई का ग्राम पंचायत से मगरा पर्यटन स्थल पहुंच मार्ग सूजापुर स्ट्रीट लाइट सहित निविदा प्रक्रिया में है। 641.05 लाख रुपए लागत तथा 7 किलोमीटर लंबाई का सोहनगढ़ वाया उपरवाडा जावरा पिपलौदा पहुंच मार्ग निविदा प्रक्रिया में है। 305.23 लाख रुपए लागत एवं 3 किलोमीटर लंबाई के ग्राम करमदी से बछवाड़ा मार्ग की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है।

655.36 लाख रुपए लागत एवं 7 किलोमीटर लंबाई के ग्राम ढिकवा से सिनोद होते हुए नोगावा फंटा खाचरोद तक मार्ग निर्माण निविदा प्रक्रिया में है। इसी प्रकार 628.86 लाख रुपए लागत एवं 6 किलोमीटर लंबाई का जावरा कालूखेड़ा ढोढर मार्ग निविदा प्रक्रिया में है। 525.80 लाख रुपए लागत एवं 8 किलोमीटर लंबाई का सैलाना शिवगढ़ मार्ग से आडवानिया चंद्रगढ़ मार्ग निविदा प्रक्रिया में है। 563.66 लाख रुपए लागत एवं 6 किलोमीटर लंबाई का सातरुंडा मूंदडी-छतरी बिरमावल मार्ग निविदा प्रक्रिया में है।

=======================

प्रधानमंत्री आवास में प्रसन्नता से निवासरत है भुरजी

रतलाम 12 दिसम्बर 2022/ रतलाम जिले के  विकासखंड सैलाना का आदिवासी युवा भूरजी खुशी के साथ अपने प्रधानमंत्री आवास में जीवन यापन कर रहा है। पहले भुरजी के पास कच्चा मकान था जिसमें उसके परिवार के सामने बड़ी परेशानियां आती थी। आर्थिक रूप से कमजोर भुरजी के लिए पक्का मकान एक सपना था। भुरजी के सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने पूरा किया।

ग्राम पाटडी के रहने वाले भुरजी के कच्चे मकान में बारिश में पानी घुस जाया करता था, ठीक से बैठ नहीं सकते थे, ना आराम कर सकते थे ना ही ठीक से खाना बनता था। सर्दियों में ठंडी हवाएं तो गर्मी में गर्म लपटें परेशान करती थी। भुरजी मकान पक्का करने के बारे में सोचा करता था लेकिन आर्थिक परेशानी आडे आती थी। पास में पैसा नहीं था, इसी बीच प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों की सूची में उसका नाम दर्ज हुआ तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वर्ष 2016-17 में भुरजी का प्रधानमंत्री आवास बनकर तैयार हो गया। भूरजी खुशी-खुशी अपने परिवार के साथ अपने नवीन प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट हो गया। अब उसकी  परेशानियां समाप्त हो चुकी थी। सर्दी, गर्मी, बरसात में मौसम की मार झेलने की परेशानी खत्म हो गई थी, परिवार सुखी हो गया। भुरजी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देता है जिनकी योजना से उसका परिवार खुशी-खुशी जीवन यापन कर रहा है।

=============================

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}