मंदसौरमध्यप्रदेश
जल से जल है, ज से जलना पोस्टर का विमोचन किया राजस्थान सीएम गेहलोत ने

***************************
पोस्टर का विमोचन करते राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ज से जल है, ज से जलना पोस्टर का विमोचन किया। आमजन की जागरुकता के लिए कविता के माध्यम यह पोस्टर पिपलियामंडी होल्कर स्लेट पेन्स के संस्थापक लाला काशीराम गुप्ता की सुपुत्री, सवाई मानसिंह चिकित्सालय जयपुर में प्लास्टिक सर्जरी व बर्न्स की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. मालती गुप्ता ने तैयार किया था। राजस्थान एसोसिएशन ऑफ प्लास्टिक सर्जन्स के अध्यक्ष डॉ. राकेश जैन ने बताया कविता का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सरल शब्दों में जल जाने पर प्राथमिक उपाचार के सही तरीके को आत्मसात कराना है।——
रिंकु का नीट पीजी में चयन
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। समीपी गांव गुड़भेली बड़ी की बालिका रिंकु पाटीदार का नीट पीजी में शासकीय महात्मा गांधी मेडीकल कॉलेज इन्दौर (एमजीएम) में चयन हुआ। रिंकु पिपलिया कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश पटेल की सुपुत्री है।



