देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

प्रदूषण के खिलाफ प्रस्तावित कैंडल मार्च स्थगित, प्रशासन ने मांगा एक माह का समय फैक्ट्रियों व ग्रामीण क्षेत्रों में जांच शुरू गोरखपुर:

प्रदूषण के खिलाफ प्रस्तावित कैंडल मार्च स्थगित, प्रशासन ने मांगा एक माह का समय फैक्ट्रियों व ग्रामीण क्षेत्रों में जांच शुरू

गोरखपुर: गीडा क्षेत्र की फैक्ट्रियों से हो रहे प्रदूषण के विरोध में पूर्व विधायक देवनारायण सिंह उर्फ जी.एम. सिंह के आह्वान पर रविवार को सहजनवा रेलवे स्टेशन परिसर में प्रस्तावित कैंडल मार्च की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग एकत्र हो गए थे, लेकिन प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान के लिए एक माह का समय मांगे जाने के बाद आंदोलनकारियों ने कैंडल मार्च को स्थगित कर दिया।उपजिलाधिकारी केशरी नंदन तिवारी ने मौके पर पहुंचकर प्रदूषण से मुक्ति का आश्वासन दिया और एक माह में ठोस कार्रवाई का वादा किया। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। घोषणा के बाद लोग शांतिपूर्वक तितर-बितर हो गए।प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। जिला प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने सहजनवा पहुंचकर गैलेंट, अंकुर उद्योग सहित अन्य फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया। साथ ही प्रदूषण से प्रभावित ग्रामीण इलाकों के घरों में जाकर स्थिति का जायजा लिया गया।प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर दोषी इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत सहजनवा और आसपास के गांवों में लंबे समय से फैक्ट्रियों के धुएं और प्रदूषण से लोगों में गहरा आक्रोश है। फिलहाल एक माह की समयसीमा के भीतर स्थिति सुधारने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}