गोरखपुरउत्तर प्रदेशदेश

भरोहिया ब्लॉक के पांच सरकारी स्कूल हुए मर्ज, शिक्षक संगठनों ने जताया विरोध

भरोहिया ब्लॉक के पांच सरकारी स्कूल हुए मर्ज, शिक्षक संगठनों ने जताया विरोध

गोरखपुर पीपीगंज भरोहिया ब्लॉक के पांच सरकारी स्कूलों को कम छात्र संख्या के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) गोरखपुर रमेन्द्र कुमार सिंह ने खण्ड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर मर्ज कर दिया है। मर्ज किए गए स्कूलों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय (पू मा वि) मड़हा, पू मा वि फरदहनी, पू मा वि लक्ष्मीपुर, प्राथमिक विद्यालय (प्रा वि) लालपुर और पू मा वि पुतरहिया शामिल हैं। इन स्कूलों के छात्र, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और रसोईया 1 जुलाई, 2025 से नजदीकी स्कूलों में अपनी सेवाएं देंगे।बीएसए के आदेश के अनुसार, पू मा वि मड़हा को प्रा वि मड़हा, पू मा वि लक्ष्मीपुर को कम्पोजिट पू मा वि करमहां कला, पू मा वि फरदहनी को प्रा वि फरदहनी, प्रा वि लालपुर को कम्पोजिट पू मा वि राखूखोर और पू मा वि पुतरहिया को प्रा वि चिकनी में मर्ज किया गया है। मर्जिंग के बाद इन स्कूलों के परिसर 1 जुलाई से खाली हो जाएंगे। बीएसए का कहना है कि पेयरिंग वाले स्कूलों में बेहतर सुविधाएं और पर्याप्त छात्र संख्या उपलब्ध होने के कारण यह कदम उठाया गया है।हालांकि, शिक्षक संगठनों ने इस निर्णय का विरोध किया है। शिक्षक संघ भरोहिया के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. गोविन्द राय ने बताया कि मर्जिंग के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। उनका कहना है कि यह निर्णय स्कूलों और शिक्षकों के हित में नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}