देशराजनीतिवाराणसी

प्रधानमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी महामंडलेश्वर किन्नर हिमांगी सखी

 

वाराणसी -लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अखिल भारत हिंदू महासभा से महामंडलेश्वर किन्नर हिमांगी सखी चुनाव लड़ेंगी। प्रधानमंत्री के खिलाफ फिर से कांग्रेस से टिकट पर अजय राय चुनाव लड़ रहे हैं। बीते 2019 के लोकसभा चुनाव में भी अजय राय इस सीट से चुनाव लड़े थे। इस सीट पर पीएम मोदी ने पिछली बार करीब 5 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। तब दूसरी नंबर पर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार शालिनी यादव थीं, जबकि अजय राय कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर तीसरे नंबर पर थे।

हिमांगी सखी ने बताया कि किन्नर समाज को उनका अधिकार व सम्मान दिलाने के लिए वह चुनावी मैदान में उतरी हैं। प्रधानमंत्री का ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नारा अच्छा है लेकिन ‘किन्नर बचाओ-किन्नर पढ़ाओ’ की आवश्यकता नहीं समझी गई। उनकी मांग है कि किन्नर समाज को भी नौकरियों व लोकसभा, विधानसभा व पंचायत चुनावों में सीटें आरक्षित की जाएं ताकि उनका भी प्रतिनिधित्व सदनों में हो सके और उनकी समस्याओं और मांगों पर विचार किया जा सके।

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार त्रिवेदी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि के अनुुमोदन के उपरांत प्रदेश की 20 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इनमें मीरजापुर से मृत्युंजय सिंह भूमिहार, बलिया से राजू प्रकाश श्रीवास्तव व आजमगढ़ से पूनम चौबे के नाम शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}