भोपालमध्यप्रदेशराजनीति

राज्यसभा चुनाव हेतु एक कांग्रेस व भाजपा के चारों प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र किया दाखिल

 

भोपाल-:भाजपा कार्यालय पहुंचे राज्यसभा उम्मीदवार श्री बंशीलाल गुर्जर ,प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी ,इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री प्रहलाद पटेल,कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट,श्रीमती कृष्णा गोर,विधायक रामेश्वर शर्मा उपस्थित थे

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशि डॉ. एल. मुरुगन,उमेश नाथ महाराज,बंसीलाल गुर्जर एवं माया नारोलिया चारों  ने गुरुवार सुबह विधानसभा भवन पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया भारतीय जनता पार्टी के चार प्रत्याशियों और कांग्रेस के इकलौते प्रत्याशी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने वालों में भाजपा से बालयोगी उमेशनाथ महाराज, बंसीलाल गुर्जर, डॉ. एल. मुरुगन और माया नारोलिया और कांग्रेस से अशोक सिंह शामिल हैं। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की पांच सीटें रिक्त हैं, जिनके लिए चुनाव हो रहे हैं। इस तरह निर्विरोध निर्वाचन तय है और नामांकन महज औपचारिकता रह गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने चारों उम्मीदवारों का चयन किया है। इनमें उज्जैन के वाल्मिकि धाम के पीठाधीश्वर उमेशनाथ जी महाराज शामिल हैं। इनका पूरा जीवन सामाजिक समरसता के लिए बीता है। क्षिप्रा के तट पर पावन धाम बनाकर सामाजिक समरसता का संदेश दे रहे हैं। मैं भाजपा का आभार मानता हूं, जो उन्हें राज्यसभा के लिए उम्मीदवार चुना है। केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन मेरे अच्छे मित्र हैं। माया नारोलिया प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। कृषि उपज मंडी से पंचायतों में पंच, सरपंच तक कई भूमिका निभाने वाले किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर जी को भी बधाई देना चाहता हूं। नए प्रतिनिधित्व से मध्य प्रदेश के लिए भी सौभाग्यशाली रहेगा। भाजपा की गौरवशाली परंपरा को चार चांद लगेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि चार प्रत्याशियों की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह जी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का आभार जताना चाहता हूं जिन्होंने जमीन से जुड़े नेताओं को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। बंसीलाल गुर्जर किसानों के हितों के लिए बूथ से काम प्रारंभ किया है। उन्हें राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया जी पंच, सरपंच और नगर पालिका अध्यक्ष रही हैं। वह भी राज्यसभा जा रही हैं। उमेशनाथ जी महाराज ने दलित और अनुसूचित जनजाति समाज के लिए अपने जीवन को लगाया है। एल. मुरुगन अनुसूचित जाति के वरिष्ठ नेता हैं। तमिलनाडु को भी मध्य प्रदेश से ताकत दी गई है।

कांग्रेस उम्मीदवार अशोक सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभारी हूं जो मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को राज्यसभा जाने का मौका दिया है। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार अशोक सिंह अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अशोक सिंह पिछले 42 साल से कांग्रेस की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके जैसे जमीनी और अनुभवी नेता को राज्यसभा भेजने के लिए चुना गया है। इसके लिए हम सब सोनिया जी और राहुल जी के आभारी हैं। हम समस्त केंद्रीय नेतृत्व के आभारी हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि (ज्योतिरादित्य) सिंधिया का किला ध्वस्त करने में अशोक सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सिंधिया के गढ़ को भेदने के लिए ही अशोक सिंह को चुना गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}