मंदसौरमध्यप्रदेश
उपमुख्यमंत्री श्री देवडा ने की यश नगर के रामेश्वर मंदिर में साफ – सफाई


शनिवार को प्रातः 10.30 बजे भाजपा परिवार, वरिष्ठ नेताओं, भाजपा उत्तर मंडल के साथ क्षेत्रीय पार्षद एवं जिला योजना समिति सदस्य भारती पाटीदार ने स्वच्छता अभियान चलाकर यश नगर स्थित रामेश्वर मंदिर पर साफ – सफाई की। इस दौरान यशस्वी उपमुख्यमंत्री ने संगठन के कार्यक्रम अनुसार वॉल पेंटिंग भी की एवं मंदिर की साफ – सफाई की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटौलिया, हूडको डायरेक्टर बंशीलाल गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष मदनलाल राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, पिछडा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, कार्यक्रम संयोजक भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत, सुनिल जैन महाबली, मुकेश काला, नपा उपाध्यक्ष नम्रता चावला, विजय सुराणा, बंटी चौहान, नेमीचंद खमेसरा सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं महिलाएं पुरूष उपस्थित थे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद भारती पाटीदार ने बताया कि स्वच्छ तीर्थ अभियान के अंतर्गत वार्ड कं्र 39 के रामेश्वर मंदिर पर सफाई की गई। जिसमें उपमुख्यमंत्री जी विशेष तौर पर सम्मिलित हुए। 22 जनवरी का दिन हमारे लिए गौरव का दिन है। 500 वर्षो का इंतजार खत्म होने वाला है हम सभी रामलला को उनके भव्य मंदिर में विराजित होते देख पायेंगे। सच में हम अपने आप को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहे है।