गरोठमंदसौर जिला
गरोठ भानपुरा शासकीय अस्पताल में दिव्यांग का परीक्षण शिविर, विधायक धाकड़ ने बांटे कृत्रिम अंग

======================

नहर का पानी छोड़ा, किसानों को मिलेगी सुविधा
आज विधायक धाकड़ की उपस्थिति में भानपुरा नहर परियोजना यूनिट फर्स्ट ओपन कैनाल में सिंचाई हेतु आज नहर में पानी छोड़ा। विधायक देवीलाल धाकड़ ने विधि विधान द्वारा पूजन किया और किसान बंधुओ का यह वर्ष अच्छा रहे इसकी कामना की। विधायक धाकड़ ने कहां नहर का पानी मिलने से किसानों को सुविधा मिलेगी। फसल की सिंचाई समय पर हो सकेगी। भाजपा सरकार किसानों की सरकार हैं। आज नहर योजना के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंच रहा है। सिंचाई का रकबा दो से तीन गुना बढ़ गया हैं। किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिल रहा हैं। मौके पर उपस्थित किसानों ने नहर का पानी छोडने पर विधायक धाकड़ का आभार माना।
कन्या शाला का निरीक्षण किया
विधायक धाकड़ ने भानुपरा प्रवास के दौरान शासकीय कन्या उ. मा. विद्यालय भानपुरा का औचक निरीक्षण किया व शिक्षको से बातचित कर वहां की व्यवस्थाऔ को जाना। वाचनालय की व्यवस्थाऔ की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।