यहां तो देरानी जेठानी भी साल भर तक नहीं बोलती पर राजा दशरथ की तीनों बहन की तरह रहती थी- पंडित महेश पांडे

==============0000=================

आपने कहा जब तक इंसान सुखी रहता है। उसे कुछ नहीं दिखता है। जब दुख आता है। तब प्रभु को याद करता है। अगर सुख के समय ही भगवान का नाम लिया होता, तो दुख नहीं आता। संकट में सब भगवान को याद करते हैं। मंदिर जाते हैं। जो प्रभु की शरण में गया, प्रभु सब पर कृपा करता है। भगवान सज्जन के साथ दुष्ट पर भी कृपा करते हैं।
आपने बताया गुरु ही एक ऐसा व्यक्ति है, जो जीवन का मार्ग बताता है। राजा दशरथ की तीन रानियां थी। तीनों बहन की तरह रहती थी। पर यहां तो देरानी जेठानी भी साल भर तक नहीं बोलती है। रिश्तो में अपनापन लाना है, तो राम कथा सुनो। जहां एक पति की तीन पत्नियां होते हुए भी, बहनों की तरह रहती। पर यहां तो सास बहू, देरानी जेठानी, कि रिश्ते ही खराब है। पिता पुत्र, सास बहू, भाई भाई के रिश्ते मैं अपनापन सीखना है, तो रामायण सुनो। राम कथा सुनो।
कथा प्रतिदिन 12:00 से 5:00 तक हो रही। 30 मई को गांव के पांचों मंदिर पर स्वर्ण कलश स्थापना के साथ यज्ञ पूर्णाहुति एवं रामकथा विश्राम के साथ महा आरती पश्चात महाप्रसादी स्वरुप भंडारा होगा। कथा में अंचल के सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे।