देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखपुर के 20 विकास खंडों में लगेगा SIS का भर्ती शिविर, 23 नवंबर से शुरुआत

गोरखपुर के 20 विकास खंडों में लगेगा SIS का भर्ती शिविर, 23 नवंबर से शुरुआत

 

गोरखपुर। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से गोरखपुर के सभी 20 विकास खंडों में भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत 23 नवंबर 2026 से होगी।भर्ती अधिकारी करुणाकर त्रिपाठी के अनुसार सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित विकास खंड मुख्यालयों पर लगेंगे।सुरक्षा सैनिक पद के लिए दसवीं पास, 19 से 40 वर्ष आयु और 168 सेंटीमीटर लंबाई, जबकि सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास, 21 से 40 वर्ष आयु और 170 सेंटीमीटर लंबाई निर्धारित है।अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं की मार्कशीट और आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लानी होगी। चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के लिए लखनऊ ट्रेनिंग सेंटर जाना होगा।

प्रारंभिक भर्ती कार्यक्रम:

  • कैंपियरगंज: 23-24 नवंबर
  • भरोहिया: 25-26 नवंबर
  • जंगल कौड़िया: 27-28 नवंबर
  • भटहट: 3-4 दिसंबर
  • पाली: 5 और 7 दिसंबर
  • सहजनवा: 8-9 दिसंबर
  • पिपरौली: 10-11 दिसंबर 2026

अन्य विकास खंडों का कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}