देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 58 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

गोरखपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 58 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

 

गोरखपुर, 20 नवंबर। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर थाना राजघाट क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे स्थित अमरूद के बागों और झाड़ियों में छापेमारी कर लगभग 58 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के नेतृत्व में सुबह करीब 7 बजे आबकारी निरीक्षक एस.एन. वर्मा, क्षेत्र-2 कैम्पियरगंज एवं अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-2 तथा आबकारी निरीक्षक अरविन्द कुमार, प्रवर्तन-1 गोरखपुर ने अपनी-अपनी टीमों के साथ संयुक्त रूप से विभिन्न संदिग्ध स्थलों और अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर दबिश दी।कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 58 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसके साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 550 किलोग्राम लहन और कई अवैध भट्ठियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।आबकारी विभाग की ओर से इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग भी पंजीकृत किया गया है।विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}