मंदसौरमंदसौर जिला

“स्पर्श” संस्था द्वारा करनी स्कूल में प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम के लिए कार्यशाला आयोजित

“स्पर्श” संस्था द्वारा करनी स्कूल में प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम के लिए कार्यशाला आयोजित

मंदसौर।सिंगल यूज़ प्लास्टिक के अंधाधुंध इस्तेमाल से पर्यावरण, मानवजाति के साथ सभी प्राणियों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से स्कूली बच्चों को जागरूक करने हेतु स्थानीय करनी इंटरनेशनल स्कूल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। दीपावली पर्व के ठीक पहले यह कार्यशाला आयोजित करने का उद्देश्य दीपावली की सफाई के दौरान घर से निकले अनुपयोगी प्लास्टिक वेस्ट को विद्यार्थियों द्वारा रिसाइक्लिंग के लिए प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर “स्पर्श” संस्था की संस्थापिका श्रीमती चन्दा डांगी ने आसान भाषा में बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया कि पशुपतिनाथ की नगरी को प्लास्टिक रूपी विष से बचाने की महत्ती आवश्यकता है , अपने द्वारा खाए फलों के बीज गमलों में लगाएं यह सभी की जिम्मेदारी है इस दौरान बच्चों को पेपर बैग बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया एवं प्लास्टिक केरी बेग के विकल्प के तौर पर कपड़े की थैलियां वितरित की गई। करनी इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर श्री राजेन्द्र सिंह अखावत एवं प्राचार्य श्री महावीर सक्सेना ने विशेष रूचि लेकर सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध छेड़ी गई मुहिम का प्रोत्साहन किया एवं सराहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}