सीतामऊ में बास्केटबॉल का रोमांचक फाइनल, भोपाल ने जबलपुर को 6 अंकों से दी शिकस्त

53-47 के स्कोर से भोपाल बना बालक वर्ग का चैंपियन, जबलपुर को मिला उपविजेता का खिताब
सीतामऊ। नगर में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए रोमांच से भरपूर रहा।खिताबी भिड़ंत में भोपाल और जबलपुर की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला, जिसमें भोपाल ने शानदार खेल कौशल, सटीक निशाने और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए जबलपुर को 53-47 के स्कोर से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन निर्णायक क्षणों में भोपाल के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 6 अंकों की बढ़त बनाई और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। जबलपुर की टीम को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।सीतामऊ में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल ने खेल मैदान में उत्साह और रोमांच का शानदार माहौल बना दिया।



