आलोटरतलाम

परिधि बैरागी ने राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक कांग्रेस में जिले का नाम रोशन किया

परिधि बैरागी ने राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक कांग्रेस में जिले का नाम रोशन किया

किशनगढ़ ताल

ठा शंभू सिंह तंवर

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट जिला रतलाम 2 मध्य प्रदेशके मीडिया प्रभारी मनोज कुमार जोशी द्वारा बताया गया कि पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट जिला रतलाम 2 मध्य प्रदेश की कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत होनहार प्रतिभावान छात्रा परिधि बैरागी पिता श्याम दास बैरागी ने विद्यालय में वर्षा जल संग्रहण विषय पर राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक कांग्रेस कार्यक्रम में रतलाम जिले के साथ मध्य प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

विद्यालय के प्राचार्य शांतिलाल तेली ने कहा कि बालिका परिधि बैरागी द्वारा अनुशासित तरीके से विद्यालय के सामाजिक विज्ञान शिक्षक हर्ष माथुर के साथ मार्गदर्शन एवं सहभागिता कर राष्ट्रीय स्तर पर बाल वैज्ञानिक कांग्रेस कार्यक्रम में भागीदारी कर विद्यालय एवं भोपाल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर करेगी।

इस कार्यक्रम मे विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका राधिका झवर एवं खेल शिक्षिका प्रीति चौहान द्वारा परिधि को एस्कॉर्ट के रूप में निर्देश प्रदान कर संकुल स्तर पर जेएनवी ग्वालियर एवं क्षेत्रीय स्तर पर जेएनवी आगर मालवा में परिधि को प्रोत्साहित करते हुए उसे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया।

इस अवसर पर विद्यालय की उप प्राचार्या सुचिता खुराना सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावक परिषद द्वारा भी परिधि पिता श्याम दास बैरागी की सराहना कर उसे बधाई शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}