सम्मानभोपालमध्यप्रदेश

थाना प्रभारी रघुवंशी एवं प्रजापति सहित 15 पुलिस अधिकारी कर्मचारी को डीजीपी ने किया पुरस्कृत

थाना प्रभारी रघुवंशी एवं प्रजापति सहित 15 पुलिस अधिकारी कर्मचारी को डीजीपी ने किया पुरस्कृत

मंदसौर/भोपाल। मन्दसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुरा में पुलिस द्वारा पकड़ी गई सिन्थेटिक ड्रग्स एमडी ड्रग्स फैक्ट्री के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक डीजीपी कैलाश मकवाना ने उक्त कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को पुलिस कर्मियों को इनामी राशि से पुरस्कृत किया।

पुलिस महानिदेशक भोपाल द्वारा जारी आदेश पत्र के अनुसार 31.07.26 को मुखबिर की सूचना पर जिला मंदसौर के थाना सीतामऊ क्षेत्रांतर्गत दिलीप पिता भेरूलाल गायरी के खेत पर बनी टीन शेड, ग्राम मानपुरा में संचालित अवैध मादक पदार्थ एम.डी.फैक्ट्री पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान आरोपियों द्वारा फायरिंग कर फरार हो गए, पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एम.डी. ड्रग्स किस्टल पाउडर, एमडी. ड्रग्स बनाने का सामान, केमिकल आदि एवं एक चार पहिया वाहन जप्त किये गये व आरोपियों के विरूद्ध थाना सीतामऊ में अपराध पंजीबद्ध कर अवैध मादक पदार्थ व सिंथेटिक ड्रग्स के अवैध निर्माण के विरूद्ध कार्यवाही कर सराहनीय कार्य किया गया।

उपरोक्त अच्छे कार्य हेतु निम्नांकित अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु निरीक्षक अनिल रघुवंशी थाना प्रभारी मल्हारगढ, निरीक्षक कमलेश प्रजापति थाना प्रभारी सीतामऊ, रू. उ.नि. विकास गेहलोत, तत्का. चौकी प्रभारी बूढा हाल थाना प्रभारी अफजलपुर,उ.नि. कपिल सौराष्ट्रीय थाना प्रभारी शामगढ, उ.नि. विनय बुंदेला थाना प्रभारी भानपुरा उ.नि. कुलदीप सिंह राठौर थाना प्रभारी नई आबादी मंदसौर, उ.नि. मूलचंद धाकड थाना सीतामऊ, प्र.आर. 52 दीपक बैरागी थाना नारायणगढ, प्र.आर. 219 पुष्पेन्द्र सिंह थाना मल्हारगढ, आर. 360 पुष्कर धनगर थाना नई आबादी मंदसौर, आर. 35 शिवलाल पाटीदार थाना मल्हारगढ, आर. 891 हेमंत पाटीदार थाना नारायणगढ, आर. 871 महेश मेघवाल थाना नारायणगढ, आर. 783 हीरालाल थाना शामगढ, आर. 833 विशाल सिंह थाना शामगढ को नगद राशि द्वारा पुरस्कृत किया गया।

–00–

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}