ढ़ाबला मोहन में नागदेव मन्दिर दुर्गावास में उमड़ा भक्तों का सैलाब, सरोवर किनारे देवताओं कि हुई पूजा अर्चना

ढ़ाबला मोहन में नागदेव मन्दिर दुर्गावास में उमड़ा भक्तों का सैलाब, सरोवर किनारे देवताओं कि हुई पूजा अर्चना
गरोठ। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढ़ाबला मोहन के अंतर्गत नागदेव मन्दिर दुर्गावास पर विजया दशमी पर हजारों लोगों ने किए नागदेवता के दर्शन एवं महाप्रसादी ग्रहण की। नागदेव मन्दिर से खाखर देव बाबजी पैदल-पैदल चलकर ढ़ाबला मोहन सरोवर के किनारे पहुंचे, यहां पर पुष्प वर्षा कर बाबजी का भव्य स्वागत किया एवं सरोवर के किनारे बाबजी की पूजा अर्चना की गई।
यहां सरोवर के किनारे बाबजी द्वारा वेण भी कहे गए, जिसे सुनने के लिए प्रतिवर्ष यहां सैकड़ों की संख्या में भक्त आते हैं। बाबजी द्वारा छः महिने आगे पिछे की भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताया गया।
नागदेव मन्दिर ढ़ाबला मोहन क्षेत्र का आस्था का केन्द्र बना हुआ है, यहां हर साल विजया दशमी पर मैला लगता है। जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों लोग पहुंचते हैं।नागदेव मन्दिर दुर्गावास पर जहरीले जानवरों के काटने पर यहां पर जिस किसी भी व्यक्ति को लाया जाता है, तो वह नाग देवता की क्रपा से ठीक हो जाता है।



