गरोठमंदसौर जिला
गेहूं की आड़ में 33 क्विंटल डोडाचूरा तस्करी, दो आरोपी हिरासत में

गेहूं की आड़ में 33 क्विंटल डोडाचूरा तस्करी, दो आरोपी हिरासत में
मंदसौर। गरोठ-भानपुरा क्षेत्र में नारकोटिक्स विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 33 क्विंटल डोडाचूरा जब्त किया है। गेहूं की बोरियों के पीछे छिपाकर रखे गए 160 कट्टों से बरामद डोडाचूरा की कीमत करीब 66 लाख रुपए बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। ट्रक भानपुरा से दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेसवे की ओर जा रहा था। विभाग तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रहा है।



