इतिहास दर्शन

आज 29 सितंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

⚜️🪔🪔🪔 🪴🕉🪴 🪔🪔🪔⚜️

    🙏 श्री गणेशाय नम:🙏

       🙏 शुभ प्रभात 🙏

आज 29 सितंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

आज 29 सितंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं

1650 – इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।

1789 – अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।

1836 – मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।

1885 – दुनिया की पहली यात्री विद्युत ट्राम ‘वे ब्लैकपूल’ इंग्लैंड में शुरू हुई।

1911 – इटली ने ऑटोमन साम्राज्य (तुर्की) के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1915 – टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।

1918 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बुलग़ारिया ने, फ़्रांस और ब्रिटेन की संयुक्त सेना के सामने हथियार डाल दिए। प्रथम विश्व युद्ध में यह देश जर्मनी आस्ट्रिया हंग्री और उसमानी शासन का घटक था।

1927 – अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।

1941 – नाजी जर्मन के अर्द्धसैनिक बल ‘डेथ स्क्वॉयड’ ने कीव के बावी यार में कत्लेआम किया। जिसमें 33,771 यहूदी मारे गए।

1957 – सोवियत संघ के नाभिकीय प्लांट में लीकेट से 750 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में विकिरण फैला।

1959 – भारत की आरती शाह तैरकर इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

1962 – कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।

1971 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।

1977 – सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।

1992 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित देश अंगोला में पहली बार स्वतंत्र चुनाव आयोजित हुए।

2000 – चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।

2001 – संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।

2002 – बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।

2003 – ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।

2006 – विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।

2009 – अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 75 किग्रा0 में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।

2019 – भारत ने पहली बार अंडर-18 सैफ फुटबाल चैम्पियनशिप जीती।

2019 – पाकिस्तान में सभी तरह के टेलीविजन चैनलों को नियंत्रित करने वाली संस्था पीईआरएमए ने भारत से संबंधित सभी तरह के कंटेंट प्रसारित करने पर रोक लगा दी।

2020 – श्रीलंकाई सरकार ने देश में मवेशियों के वध पर रोक लगाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी।

2020 – प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नमामि गंगे मिशन के तहत उत्‍तराखंड में 6 परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेसिंग से शुभारंभ किया।

2021 – ‘भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच नौसेना से नौसेना की बातचीत के संचालन के लिये विचारार्थ विषयों’ पर हस्ताक्षर किए।

2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 38वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की।

2022 – भारतीय सेना को स्वदेश में विकसित पहला हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर मिला।

2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 36वें राष्ट्रीय खेल के शुभारंभ की घोषणा की।

2023 – अमरीकी न्यूयॉर्क शहर में बाढ़ आने के कारण आपातकाल घोषित किया।

2023 – जिम्बाब्वे के मैशोनलैंड पश्चिम के चेगुटू में एक खदान के ढहने से 9 लोगों की मौत हुई।

2023 – सोमालिया में आत्मघाती बम हमले में लगभग 7 लोगों की हुईं।

2023 – पश्चिमी नाइजर में इस्लामी चरमपंथियों के हमले में 12 सैन्यकर्मियों की मौत व सात लोग घायल हुए।

2023 – डॉ. दिनेश दास ने संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

2023 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट से लगभग 52 लोगों की मौत व करीब 50 अन्य घायल हुए।

2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए।

2024 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र में बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र (बीआईए) को राष्ट्र को समर्पित किया।

आज 29 सितंबर के दिन उत्सव और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय दिवस 

  • पम्पकिन दिवस (कद्दू दिवस (दुनिया के कुछ हिस्सों में आज नहीं तो 26 अक्टूबर को विशेष)।
  • हास्य कलाकार महमूद जयन्ती।
  •  अंतर्राष्ट्रीय खाद्य हानि और अपशिष्ट न्यूनीकरण जागरूकता दिवस।
  •  शहरी राष्ट्रीय वन्यजीव अभ्यारण्य दिवस (Urban National Wildlife Refuge Day)।
  •  राष्ट्रीय वीएफडब्ल्यू दिवस (National VFW Day)।
  •  राष्ट्रीय साइलेंट ‘ई’ दिवस (National Silent E Day)।
  •  विश्व हृदय दिवस।
  •  राष्ट्रीय कॉफी दिवस (National Coffee Day)।
  •  सर्जिकल स्ट्राइक दिवस (भारत)।

आज 29 सितंबर के दिन जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

1725 – राबर्ट क्लाइव – भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का संस्थापक।

1901 – दुनिया के जाने-माने इटली के भौतिक शास्त्री एनरिको फर्नी का रोम नगर में जन्म हुआ। इन्‍होंने परमाणु रिएक्‍टर बनाया था।

1928 – भारतीय राजनयिक एवं पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा का जन्म हुआ।

1930 – सत्यव्रत शास्त्री संस्कृत भाषा के विद्वान एवं महत्वपूर्ण मनीषी रचनाकार।

1932 – भारत के प्रसिद्ध हास्य़ अभिनेता व निर्माता-निर्देशक महमूद का जन्म हुआ।

1934 – वेस्टइंडीज के महान स्पिनर लांस गिब्स का जन्म हुआ।

1943 – मोहम्मद ख़ातमी – ईरान के पाँचवें राष्ट्रपति ।

1947 – एस. एच. कपाड़िया – भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।

1998 – बेलारूसी टेनिस खिलाड़ी वेरा लाप्को का जन्म हुआ।

1999 – दक्षिण कोरियाई गायक चोई ये-ना का जन्म हुआ।

2000 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी जेडन मैकडैनियल्स का जन्म हुआ।

आज 29 सितंबर के दिन निधन हुए प्रसिद्ध

1902 – फ़्रांसीसी लेखक एमील ज़ोला की मृत्यु हुई। उनकी बहुत सी पुस्तकें में नाना और जर्मिनल नामक पुस्तकें प्रसिद्ध हुईं।

1913 – दुनिया को डीजल इंजन देकर उद्योगों और परिवहन में क्रांति करने वाले रुडोल्फ डीजल की रहस्यमयी ढंग मौत हो गई।

1942 – मातंगिनी हज़ारा – प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।

1944 – गोपाल सेन – पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।

1970 – मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।

2004 – बालमणि अम्मा – मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री थीं।

2017 – टॉम अल्टर – विदेशी माता-पिता की संतान औरछ भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।

2020 – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पिता श्रीकृष्ण बिरला (91) का निधन।

2020 – मशहूर कार्टूनिस्ट केसी शिव शंकर (97) का चेन्नई में निधन।

2021 – बंगलादेश में रोहिंग्‍या समुदाय के प्रमुख नेता मोहिबुल्‍लाह की देर रात गोली मारकर हत्‍या की गयी।

2023 – कनाडाई शिक्षक और राजनीतिज्ञ रॉय बौद्रेउ (76) का निधन हुआ।

2023 – पेरू के व्यवसायी और राजनेता, सांसद हर्नान्डो गुएरा गार्सिया (60) का निधन हुआ।

2023 – अमेरिकी राजनीतिज्ञा डायने एमिल फीनस्टीन (90) का निधन हुआ।

2023 – ऑस्ट्रेलियाई राजनेता, क्वींसलैंड विधायक नेविल हार्पर (97) का निधन हुआ।

2023 – मिस्र के समाजशास्त्री साद एडिन इब्राहिम (84) का निधन हुआ।

2024 – ब्रिटिश पॉप गायक मार्टिन ली [बार्न्स , 77] का हृदय गति रुकने से निधन हुआ।

2024 – अमेरिकी अभिनेता रॉन एली [रोनाल्ड पियर्स , 86] का निधन हुआ।

नोट -किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}