भोपालमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा ने मनाया 62 वां स्थापना दिवस, एवं शिक्षकों प्रतिभाओं का किया सम्मान 

मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा ने मनाया 62 वां स्थापना दिवस, एवं शिक्षकों प्रतिभाओं का किया सम्मान 

भोपाल। मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के द्वारा 05 सितंबर का दिन गौरव और संकल्प का दिन है। वर्ष 1965 में स्थापित संगठन द्वारा इस वर्ष अपना 62वां स्थापना दिवस शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया।

स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कर उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक/शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।

मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के मीडिया प्रभारी विवेक साहू ने बताया कि 5 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों के माध्यम से अपने-अपने जिलों में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किए गये। समारोह में समाज के ऐसे शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर समाज और जिले का नाम रोशन किया है।

भोपाल में जिला साहू समाज भवन में दोपहर 3:00 बजे स्थापना दिवस समारोह एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

जिसमें प्रदेश के भोपाल स्थित समस्त पदाधिकारी जिला साहू समाज के पदाधिकारी महिला पदाधिकारी युवा पदाधिकारी प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित हुये

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू एवं महासचिव अनिल कुमार साहू अकेला ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम मां कर्मा देवी की पूजा अर्चना की गई तथा प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी जिन्होंने प्रदेश संगठन को एक नया आयाम दिया उनका सम्मान किया गया।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, संरक्षक डॉ प्रकाश सेठ डॉ. हेमराज साहू, सलाहकार हरिशंकर साहू, जिलाध्यक्ष रविंद्र साहू झूमरवाला  कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश साहू बैरसिया महासचिव अनिल कुमार साहू अकेला कोषाध्यक्ष मदनलाल साहू, युवा अध्यक्ष लोकेश साहू, जिला महिला मंडल अध्यक्ष सविता साहू, श्रीमती सुषमा साहू श्रीमती चंदा साहू श्रीमती सुमित्रा साहू श्रीमती मधु साहू मंजूलतासाहू, मीनाक्षी साहू दुर्गेश साहू बैरसिया,सचिव जगदीश साहू, मीडिया प्रभारी विवेक साहू डॉक्टर एच एल साहू, राजीव साहू हरि भाई साहू वीरेंद्र साहू बृजलाल साहू मनोज साहू सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि 62 वें स्थापना दिवस के माध्यम से संगठन समाज में शिक्षा, प्रतिभा, एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संदेश दिया है।

भविष्य में प्रदेश के सभी जिलों में होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने वाले शिक्षकों, को प्रोत्साहित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}