नागराजखेड़ा हनुमान मंदिर परिसर में हरे पेड़ काटने सहित नुकसान पहुंचाने पर समिति ने दिया थाने में आवेदन

नागराजखेड़ा हनुमान मंदिर परिसर में हरे पेड़ काटने सहित नुकसान पहुंचाने पर समिति ने दिया थाने में आवेदन
सीतामऊ। नागराज खेड़ा सामाजिक विकास समिति के पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त कर श्री नागराज खेड़ा हनुमानजी मंदिर परिसर में एक व्यक्ति द्वारा अवैधानिक रूप से दबंगता दिखाते हुए हरे कटवाये गये तथा मंदिर परिसर में लगें झुले चक्करी कि तोड़ फोड़ कि गई वहीं मंदिर में आने वाले दर्शनार्थीयो से आए दिन अभद्र व्यवहार किया जाता है।इसको लेकर पुलिस थाने में कार्यवाही को लेकर आवेदन दिया गया।
वहीं समिति के अध्यक्ष श्री दिलीप पटवा ने पत्रकारों को बताया कि समिति 15-20 वर्षों से निरंतर हनुमान जी मंदिर में समर्पित भाव से कार्य कर रही है जिसका परिणाम है कि यह चारों ओर हरियाली ही नहीं पौधे पेड़ के रुप में विकसित होकर फल देने लगें तथा सुंदर रंग-बिरंगे फूलों से और दानदाताओं के सहयोग से झुले चक्करी तथा भव्य द्वार से यह महनोहरम स्थल बन गया तथा जिसका लाभ आने वाले दर्शनार्थी लेते हैं।साथ ही मंदिर परिसर में देवाधिदेव महादेव और बाबा रामदेव जी मंदिर भी जहा पर भी दानदाताओं के सहयोग से भव्यता प्रदान कि जा रही तथा पिछले 15 वर्षों से यहां बाबा रामदेव जी के भक्तों के लिए रामसोड़ा बनाया जा रहा है जिसका लाभ सैकड़ों भक्त उठाते हैं। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी डॉ निशिद्ध बर्डिया, ओम रामावत , हेमंत जैन, अंकित पाटीदार, महेश सोनी आदि ने कहा एक पौधे को पेड़ के रुप में विकसित करना बहुत कठिन होता है ऐसे में एक पथरीले स्थान को सुंदर बनाने में कितना समय लगता है यह देखने से ही लगेगा। और समिति से बिना पूछे हर कोई आकर विकास कि बात कहकर नुकसान करना अपराध है समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस से ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने कि मांग की।



