सीतामऊ में आयोजित नेटबॉल प्रतियोगिता की भी हो जांच, आखिर फर्जी टीमों के साथ कैसे हुआ आयोजन

सीतामऊ में आयोजित नेटबॉल प्रतियोगिता की भी हो जांच,,आखिर फर्जी टीमों के साथ कैसे हुआ आयोजन
- स्कूल स्तर पर चल रही प्रतियोगिता में दिखाई दे रही अव्यवस्था
- घर बैठे आयोजित की जा रही प्रतियोगिता
- तहसील खेले बिना जिले में पहुंच गई नेटबॉल टीम
- विकासखंड प्रभारी खेलो से दिखाई दे रहे नदारत
जिला शिक्षा अधिकारी ओर जिला कलेक्टर मंदसौर को जिस तरीके से जिले में खेलो के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा उनकी करनी चाहिए जांच,
विकासखंड प्रभारी अपने पद का दुरूपयोग कर कम्प्यूटर ऑपरेटर को खेल टीमों के साथ कोच बनाकर किस आधार पर भेज रहे ,अन्य खेल शिक्षक ओर संयोजक प्राचार्य को बिना जानकारी प्रदान किये खेल का किया जा रहा आयोजन, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संज्ञान लेकर फर्जी कोच बनाकर टीमों के साथ भेजने वाले प्रभारी पर सख्त कार्यवाही करना चाहिए जो खेलो को अनियमित रूप से संचालित कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे।
सीतामऊ खेल विकासखंड प्रभारी की उदासीनता का नतीजा यह है कि घर बैठे अकेले सूचियाँ बनाकर तैयार कर देते वही ठेके पर रखे फर्जी कोच को मासूम बच्चों का भविष्य खराब करने के लिए फर्जी तरीके से उनके साथ भेज दिया जाता,,सूत्रों की माने तो वित्तीय अनियमितता का खेल खेलने के लिए विकासखंड प्रभारी ओर ऑपरेटर मिल कर खेलो को बुरे गर्त में डालने का काम कर रहे।



