श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया
किशोर मलैया
सुवासरा: सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। शिशु कक्षाओं के भैया बहन श्री कृष्ण एवं श्री राधा रानी के स्वरूप में विद्यालय में उपस्थित हुए । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना रत्नावत (समिति सदस्य) , विशेष अतिथि श्रीमती सोनल उबेजा(अभिभावक प्रतिनिधि) श्री संतोष यादव (प्राचार्य)श्रीमती किरण धनोतिया (वरिष्ठ दीदी) उपस्थित रहे।प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग में आंखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ कार्यक्रम बड़े उत्साह से संपन्न हुआ। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के भैयाओं द्वारा ऊंची मटकी फोड़ कार्यक्रम किया गया। श्री कृष्ण एवं राधा रानी स्वरूप में बहनों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा सभी बालकृष्ण एवं राधा रानी की महाआरती की गई। इसके पश्चात् विद्यालय परिवार के आचार्य दीदी द्वारा रक्षा-बंधन उत्सव मनाया गया।



