रतलामजावरा

संत अमराजी भगत के जन्मोत्सव पर निकली भव्य वाहन रैली, भाजपा नगर मंडल ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत

रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा

मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में घंटाघर चौराहे पर श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन

जावरा। मेवाड़ा गायरी समाज के आराध्य संत श्री 1008 अमराजी भगत के जन्मोत्सव एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार को जावरा नगर में भव्य वाहन रैली निकाली गई। श्री मंगलदास जी महाराज के शिष्य प्रहलाद दास जी के पावन सानिध्य में आयोजित वाहन रैली में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए। दोपहर करीब 12 बजे महासंगम के साथ वाहन रैली ने जावरा नगर में प्रवेश किया और विभिन्न मार्गों से भ्रमण किया।

रैली के नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में घंटाघर चौराहे पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पूरा घंटाघर चौराहा धार्मिक उत्साह और जयकारों से गूंज उठा।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि संत श्री 1008 अमराजी भगत का जन्मोत्सव समाज के लिए आस्था और श्रद्धा का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।

वाहन रैली के दौरान समाजजनों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। नगरवासियों ने भी जगह-जगह रैली का स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना रहा।

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय कोठारी, नंदकिशोर महावर, मनोहर पांचाल, वीरेंद्र सिंह चौहान, सुरेश जी पोरवाल संदीप राका, शरीफ कुरैशी, महेंद्र चौहान, सत्यनारायण पांचाल, अनिल त्रिवेदी, तेजनाथ गांधी सहित भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}